एशिया कप का सातवां मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया जिसमें टीम इंडिया को शानदार जीत मिली। टीम की इस जीत में उन 6 गेंदों का भी कमाल रहा जिसमें सिर्फ चौके-छक्के निकले। भारत का विजयी रन भी चौके से ही निकला।
विज्ञापन
टीम इंडिया की तीसरी जीत, मैच में 6 'गेंदों' ने किया कमाल
2 of 10
भारत जब इस मैच में उतरा तो उसके खाते में इस साल खेले 8 मैचों से 7 जीत आ चुकी थी और एशिया कप में उसकी एक और जीत फाइनल में पहुंचा देती, जो उसने श्रीलंका को हराकर हासिल कर लिया। जीत की हैट्रिक में चौकों की एक खास या यूं कहे कि दुर्लभ घटना हुई।
विज्ञापन
टीम इंडिया की तीसरी जीत, मैच में 6 'गेंदों' ने किया कमाल
3 of 10
भले ही फटाफट खेल के इस आयोजन में बड़े स्कोर नहीं बन रहे, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारत की ओर से कुछ गजब की बात हुई। इस पारी में भारत की ओर से 4 बल्लेबाजों ने चौके से अपना खाता खोला तो एक बल्लेबाज ने छक्के से अपना खाता खोल दिया। वहीं श्रीलंका की ओर से भी एक बल्लेबाज ने चौके से अपनी पारी का आगाज किया।
टीम इंडिया की तीसरी जीत, मैच में 6 'गेंदों' ने किया कमाल
4 of 10
भारत और श्रीलंका के बीच मैच में कुल 6 बल्लेबाजों में से 5 ने चौके से तो एक ने छक्के से अपना खाता खोला था। चोट के बाद मैदान पर लौटने वाले शिखर धवन महज एक रन पर आउट हो गए, लेकिन रोहित शर्मा ने तीसरी गेंद पर अपना खाता खोला और वह भी चौके से। वह 15 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
टीम इंडिया की तीसरी जीत, मैच में 6 'गेंदों' ने किया कमाल
5 of 10
शिखर धवन के सस्ते में आउट होने के बाद विराट कोहली को जल्द ही मैदान पर आना पड़ा लेकिन चौथे ओवर में रोहित के आउट होने तक वह 3 गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए। भारत ने 16 रन पर रोहित को भी गंवा दिया था जिसमें अकेले उनके 15 रन थे। इस तरह से कोहली और सुरेश रैना दो नए बल्लेबाज क्रीज पर थे और उन्हें अपना खाता खोलना था।
विज्ञापन
टीम इंडिया की तीसरी जीत, मैच में 6 'गेंदों' ने किया कमाल
6 of 10
विराट कोहली से पहले सुरेश रैना ने मिडविकेट की दिशा में खेलकर अपनी खेली चौथी गेंद पर चौके से अपना खाता खोला। जबकि कोहली ने अपनी पांचवीं गेंद पर खाता खोला और वह भी चौके से। उन्होंने भी मिडविकेट की दिशा में खेल जो सीमारेखा के पार चली गई। दोनों के बीच 54 रनों की साझेदारी हुई। रैना के जाने के बाद युवराज सिंह को क्रीज पर आना पड़ा।
विज्ञापन
टीम इंडिया की तीसरी जीत, मैच में 6 'गेंदों' ने किया कमाल
7 of 10
युवराज सिंह अब विराट कोहली का साथ देने क्रीज पर आ चुके थे। वह पहली गेंद पर खाता नहीं खोल सके लेकिन उन्होंने अगली गेंद को सीमारेखा के पार भेजते हुए चौके से खाता खोल ही दिया। वह भारतीय पारी में चौके से खाता खोलने वाले लगातार चौथे बल्लेबाज भी थे।
टीम इंडिया की तीसरी जीत, मैच में 6 'गेंदों' ने किया कमाल
8 of 10
युवराज ने कोहली के साथ 51 रनों की साझेदारी और 18 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलकर पवेलियन की राह नाप ली। उनके जाने के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए और 2 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद कप्तान धोनी खुद क्रीज पर आए और उन्होंने पहली गेंद को आराम से खेलने का बाद स्ट्रेट की दिशा में छक्के के लिए खेल दिया। इस तरह से उन्होंने अपना खाता छक्के से खोला।
टीम इंडिया की तीसरी जीत, मैच में 6 'गेंदों' ने किया कमाल
9 of 10
भारत की ओर से 5 बल्लेबाजों ने जहां चौके-छक्के से अपना खाता खोला तो श्रीलंका की ओर से ओपनर दिनेश चंडीमल ने पारी की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर न सिर्फ अपना खाता खोला बल्कि टीम का स्कोर भी चालू कर दिया। मैच में एक बेहद दिलचस्प बात रही कि मैच में रन बनने की शुरुआत चौके से हुई तो मैच का अंत भी चौके से हुआ। यह विजयी चौका विराट कोहली के बल्ले से निकला।
टीम इंडिया की तीसरी जीत, मैच में 6 'गेंदों' ने किया कमाल
10 of 10
मैच में एक खास बात और, चौके से कई चीजें इस मैच में हुई। मैच का पहला रन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर दिनेश चंडीमल के बल्ले से चौके के रूप में निकला। फिर मैच का अंतिम रन विराट कोहली के बल्ले से चौके के रूप में निकला और वह भी भारतीय पारी की अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर आया।