फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकुलम का लाजवाब प्रयास, कैच लपकेंगे या टपकाएंगे!

विज्ञापन
1 of 12
द ओवल में शुक्रवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया जो बारिश से काफी प्रभावित रहा लेकिन इस मैच में दर्शकों के लिए कुछ रोमांच के क्षण भी आए जब बल्लेबाजों ने करारे शॉट लगाए और स्टेडियम में गई गेंद से बचने या लपकने की जुगत लगाने लगे।
विज्ञापन

मैकुलम का लाजवाब प्रयास, कैच लपकेंगे या टपकाएंगे!

2 of 12
शॉट को लपकने का प्रयास करते कुछ दर्शक तो कुछ उससे बचने की कोशिश करते हुए।
विज्ञापन

मैकुलम का लाजवाब प्रयास, कैच लपकेंगे या टपकाएंगे!

3 of 12
दर्शकों के लिए अब मैच देखना आरामदायक नहीं रह गया है। पिछले दिनों कुछ ऐसी घटनाएं घटी जिसमें खिलाड़ियों के शॉट से स्टेडियम में बैठे दर्शक चोटिल हो बैठे। ऐसे में दर्शकों का सावधान रहना जरूरी हो गया है।

मैकुलम का लाजवाब प्रयास, कैच लपकेंगे या टपकाएंगे!

4 of 12
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान किवी के क्षेत्ररक्षक नाथन मैकुलम के पास एक इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉ का कैच गया जिसे लपकने का काफी प्रयास भी किया।
विज्ञापन

मैकुलम का लाजवाब प्रयास, कैच लपकेंगे या टपकाएंगे!

5 of 12
किवी क्षेत्ररक्षक नाथन मैकुलम ने इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉ का कैच लपकने के लिए डाइव भी लगाई।
विज्ञापन

मैकुलम का लाजवाब प्रयास, कैच लपकेंगे या टपकाएंगे!

6 of 12
क्षेत्ररक्षक नाथन मैकुलम के पास एक इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉ का कैच गया जिसे लपकने का काफी प्रयास भी किया जिसमें वह कामयाब नहीं रहे।
विज्ञापन

मैकुलम का लाजवाब प्रयास, कैच लपकेंगे या टपकाएंगे!

7 of 12
वर्ल्ड कप 2015 के शुरुआती दौर से ही बाहर होने के बाद इंग्लैंड ने जोरदार अंदाज में वापसी की और पांच मैचों की वनडे सीरीज में लगातार दूसरी बार इस टीम ने 350 से ज्यादा का स्‍कोर कर दिया। पहले वनडे में इंग्लैंड ने 408 रन बनाए फिर दूसरे वनडे में 365 रन।

मैकुलम का लाजवाब प्रयास, कैच लपकेंगे या टपकाएंगे!

8 of 12
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 398 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन वह महज 2 रन से दूसरी बार 400 रनों के आंकड़े को छूने से रह गए। उनकी ओर से इस पारी में एक शतक और दो अर्धशतक लगे।

मैकुलम का लाजवाब प्रयास, कैच लपकेंगे या टपकाएंगे!

9 of 12
वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट रही न्यूजीलैंड टीम की ओर से पूर्व कप्‍तान रॉस टेलर ने इस मैच में जोरदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोंक दिया। उन्होंने अपनी पारी में 119 रन बनाए। यह उनका 13वां शतक है।

मैकुलम का लाजवाब प्रयास, कैच लपकेंगे या टपकाएंगे!

10 of 12
इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 763 रन बनाए। इंग्लैंड में पहली बार किसी वनडे मैच में इतने ज्यादा रन बने हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड बना था 2002 में नेस्टवेस्ट सीरीज के फाइनल में जहां इंग्लैंड और भारत आमने-सामने थे। इंग्लैंड ने उस मैच में 325 रन बनाए और टीम मैच हार गई।

मैकुलम का लाजवाब प्रयास, कैच लपकेंगे या टपकाएंगे!

11 of 12
इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 365 रन बनाए जो उसका वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जबकि ओवरऑल वनडे क्रिकेट में यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस मैच में कुल 27 छक्के लगे जो इंग्लैंड में किसी मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

मैकुलम का लाजवाब प्रयास, कैच लपकेंगे या टपकाएंगे!

12 of 12
इंग्लैंड ने गेंदबाज क्रिस जोर्डन ने इस मैच में 97 रन खर्च किए और सिर्फ एक सफलता ही हासिल कर सके। वह एक वनडे में सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में संयुक्त रूप से सबसे खर्चीले गेंदबाज बन गए। इससे पहले स्‍टीव हार्मिसन ने 2006 में श्रीलंका के खिलाफ हे‌डिंग्ले में एक मैच में 97 रन लुटाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें