भले ही इस टर्निंग पिच पर बल्लेबाजी करना आसान न रहा हो लेकिन भारत और दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में 2-2 छक्के लगे। अफ्रीकी टीम ने दोनों ही पारियों में 2-2 छक्के लगाए। हालांकि टीम इंडिया दूसरी पारी में एक ही छक्का लगा सकी।
Trending Videos
विज्ञापन
फुस्स हुए बल्लेबाज, 3 दिन में गिरे 40 विकेट और एक भी फिफ्टी नहीं
2 of 10
दक्षिण अफ्रीका की टीम भले ही नागपुर टेस्ट के साथ-साथ यह सीरीज ही हार गई हो, लेकिन उसके लिए अच्छी बात यह है कि पूरी सीरीज में नाकाम रहे कप्तान हाशिम अमला ने इस मैच से फॉर्म में वापसी कर ली। दूसरी पारी में उन्होंने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए 167 गेंदें खेली जो मैच में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
फुस्स हुए बल्लेबाज, 3 दिन में गिरे 40 विकेट और एक भी फिफ्टी नहीं
3 of 10
किसी भी टेस्ट मैच में किसी भी टीम को 2 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है। अफ्रीकी टीम के पुछल्ले बल्लेबाज इमरान ताहिर को लगातार 2 दिन नाइटवॉचमैन के रूप में क्रीज पर आना पड़ा और दोनों ही अवसर पर वह उसी दिन आउट हो गए।
फुस्स हुए बल्लेबाज, 3 दिन में गिरे 40 विकेट और एक भी फिफ्टी नहीं
4 of 10
टीम इंडिया ने नंबर वन फिरकी गेंदबाज ने नागपुर टेस्ट में 12 विकेट लेकर इस साल विकेटों की फिफ्टी (53) लगा दी। साथ ही उन्होंने अफ्रीकी टीम के एक ओपनर को सीरीज में लगातार 5 बार अपना शिकार बनाने का कारनामा कर दिखाया। उन्होंने वान जिल स्टेन को सीरीज में खेली गई सभी 5 पारियों में अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
फुस्स हुए बल्लेबाज, 3 दिन में गिरे 40 विकेट और एक भी फिफ्टी नहीं
5 of 10
फिरकी गेंदबाजी के आगे बल्लेबाजों को इस पिच पर बड़ी पारी खेलने के लिए संघर्ष करना पड़ा। दोनों ही टीमों के 7 बल्लेबाजों ने 30 का आंकड़ा छुआ लेकिन कोई भी 40 के पार नहीं जा सका। इनमें 3 बल्लेबाज तो 39 रन पर ही आउट हो गए।
विज्ञापन
फुस्स हुए बल्लेबाज, 3 दिन में गिरे 40 विकेट और एक भी फिफ्टी नहीं
6 of 10
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नागपुर टेस्ट मैच में 3 दिन में ही कुल 40 विकेट गिर गए लेकिन एक भी बल्लेबाज अर्धशतक के करीब भी नहीं पहुंच सका। मैच की सबसे बड़ी पारी भारतीय ओपनर मुरली विजय ने 40 रनों की खेली।
विज्ञापन
फुस्स हुए बल्लेबाज, 3 दिन में गिरे 40 विकेट और एक भी फिफ्टी नहीं
7 of 10
मोहाली के बाद नागपुर टेस्ट भी 3 दिन में ही खत्म हो गया। जबर्दस्त स्पिन लेती इस पिच पर बल्लेबाजी करना दोनों ही टीमों के लिए संघर्षपूर्ण रहा। भारत को स्पिनर्स को खेलने के विशेषज्ञ माना जाता है लेकिन आपको आश्चर्य होगा कि इस मैच में सिर्फ एक भारतीय बल्लेबाज ही एक पारी में सौ से ज्यादा गेंद खेल पाया। उस बल्लेबाज का नाम है रिदिमान साहा जिन्होंने पहली पारी 106 गेंदों में 32 रन बनाए थे। इसके बाद मुरली विजय ने पहली पारी में 84 गेंद खेले थे।
फुस्स हुए बल्लेबाज, 3 दिन में गिरे 40 विकेट और एक भी फिफ्टी नहीं
8 of 10
कोहली की कप्तानी में युवा टीम इंडिया जब नंबर वन दक्षिण अफ्रीका के सामने चुनौती रखने जा रही थी तो उसके पास इस बात का दबाव था कि इस सीरीज से पहले टी-20 और वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी चुकता करना है। साथ ही भारत इस अफ्रीकी टीम से 11 साल से कहीं पर भी कोई सीरीज नहीं जीती है साथ ही वह विदेश में 9 साल से कोई सीरीज नहीं हारी है।
फुस्स हुए बल्लेबाज, 3 दिन में गिरे 40 विकेट और एक भी फिफ्टी नहीं
9 of 10
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज जीती है। उनकी कप्तानी में भारत ने श्रीलंका की धरती पर पहली सीरीज कब्जाई थी। उनकी कप्तानी में भारत पहली बार अपने देश में कोई टेस्ट सीरीज खेलने उतरा था और उसे अपने नाम भी कर लिया।
फुस्स हुए बल्लेबाज, 3 दिन में गिरे 40 विकेट और एक भी फिफ्टी नहीं
10 of 10
नागपुर की टर्निंग पिच की भले ही आलोचना की जा रही हो लेकिन 3 दिन चले इस मुकाबले में कई बेहद दिलचस्प बातें हुईं, इनमें तो कुछ बेहद चर्चित हो गईं लेकिन कुछ को चर्चा नहीं मिल सकी। आइए, जानते हैं इस मैच से जुड़ी 7 वो खास बातें जो बेहद खास रही लेकिन चर्चा नहीं पा सकीं।