उत्तर प्रदेश के अमरोहा में देहात थाना क्षेत्र का गांव तेलीपुरा माफी एक बार फिर सुलगने से बच गया। बृहस्पतिवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक धर्मस्थल में मांस फेंक दिया। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। डीएम, एसपी और तीन थानों की पुलिस ने स्थिति को संभाला। पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। तनाव के मद्देनजर एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। ब्यूरो/अमर उजाला, कैलसा/अमरोहा।
विज्ञापन
धर्मस्थल में फेंका मांस, सुलगने से बचा ये गांव
2 of 4
देहात थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा में एक धर्मस्थल है। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे कुछ लोग यहां पहुंचे तो आंगन में मांस के कई टुकड़े और एक स्थान पर पॉलीथिन में मांस पड़ा था। सूचना पर एसओ फोर्स के मौके पर पहुंचे और मांस को एकत्र कराकर कब्जे में ले लिया। तुरंत ही धार्मिक स्थल की धुलाई करा दी गई। यह खबर सुनते ही मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए और तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
धर्मस्थल में फेंका मांस, सुलगने से बचा ये गांव
3 of 4
सीओ सिटी शील कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल करने का प्रयास किया। लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था। सूचना पर डीएम वेद प्रकाश, एसपी संजीव त्यागी, एडीएम एमए अंसारी, एएसपी विजय गौतम, सीओ धनौरा मोहन लाल के अलावा अमरोहा, डिडौली पुलिस भी मौके बुला ली गई।
अधिकारियों ने उत्तेजित लोगों को किसी तरह समझाकर शांत किया। मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। पुलिस ने गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।