20 साल के मुस्ताफिजुर रहमान ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है अपनी जोरदार गेंदबाजी से। फटाफट क्रिकेट में वह धुरंधर बल्लेबाजों को रोकने में माहिर होते जा रहे हैं। उनकी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने से बल्लेबाजों को डर लगता है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की उसने यह जता दिया कि वह अगले महीने होने वाले वर्ल्ड कप में बड़े सितारे बन सकते हैं।
विज्ञापन
धुरंधर बल्लेबाजों को रोकने में माहिर होते जा रहे मुस्ताफिजुर रहमान
2 of 9
एशिया कप जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी वर्ल्ड चैंपियन टीम को बांग्लादेश जैसी कमतर टीम से उलटफेर का सामना करते हुए हार का सामना करना पड़ा है। टी-20 क्रिकेट में बांग्लादेश ने श्रीलंका को पहली बार हराया है। यूं तो जीत के हीरो रहे सब्बीर रहमान जिन्होंने 54 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली थी। लेकिन उनके खास गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान का भी रोल कम नहीं रहा।
विज्ञापन
धुरंधर बल्लेबाजों को रोकने में माहिर होते जा रहे मुस्ताफिजुर रहमान
3 of 9
श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले 8 गेंदों में अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों (मोहम्मद मिथुन और सौम्य सरकार) के विकेट गंवा दिए थे जो खाता भी नहीं खोल पाए। फिर सब्बीर रहमान ने 80 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 147 रनों तक पहुंचा दिया, ठीकठाक शुरुआत के बाद श्रीलंका के बल्लेबाज बांग्ला आक्रमण का सामना नहीं कर पाए और टीम पूरे 20 ओवर खेलकर लक्ष्य से 23 रन दूर रह गई।
धुरंधर बल्लेबाजों को रोकने में माहिर होते जा रहे मुस्ताफिजुर रहमान
4 of 9
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने इस मैच में कंजूसीभरी गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 19 रन दिए जिसने श्रीलंका का हिसाब-किताब बिगाड़ कर रख दिया। यह वही गेंदबाज हैं जिन्होंने पिछले साल टीम इंडिया के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की और पहले 2 मैचों में 5 या से ज्यादा विकेट झटककर भारत को हार की ओर ढकेल दिया था। तब भारत पहली बार बांग्लादेश के हाथों कोई सीरीज हार गया था।
विज्ञापन
धुरंधर बल्लेबाजों को रोकने में माहिर होते जा रहे मुस्ताफिजुर रहमान
5 of 9
इस बार मुस्ताफिजुर रहमान ने वर्ल्ड चैंपियन टीम को अपनी कसी हुई गेंदबाजी से धूल चटा दिया। उन्होंने अपने खेले 10 टी-20 मैचों में 7वीं बार 5.0 या उससे कम रन खर्च किए हैं। खास बात यह रही है कि वह टीम के खास गेंदबाज हैं और इन सभी 7 पारियों में 20 से ज्यादा गेंदें भी डाली हैं।
विज्ञापन
धुरंधर बल्लेबाजों को रोकने में माहिर होते जा रहे मुस्ताफिजुर रहमान
6 of 9
मुस्ताफिजुर रहमान का इकोनॉमी 5.61 है जो चौथी सबसे बेस्ट इकोनॉमी रेट है जिन्होंने 10 या उससे ज्यादा मैचों में गेंदबाजी की है।
विज्ञापन
धुरंधर बल्लेबाजों को रोकने में माहिर होते जा रहे मुस्ताफिजुर रहमान
7 of 9
20 साल के बाएं हाथ के गेंदबाज रहमान ने इस मैच में 4.33 की इकोनॉमी रेट के साथ पारी के 13वें ओवर के बाद से 7 ओवर में से 3 ओवर डाले जो किसी भी बांग्लादेशी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। उन्होंने मैच में अपना पहला ओवर 6ठें ओवर में डाला और कुल 6 रन दिए, लेकिन इसके बाद उन्होंने 14वें ओवर से मोर्चा संभाला जब श्रीलंका को 42 गेंदों में 64 रनों की दरकार थी।
धुरंधर बल्लेबाजों को रोकने में माहिर होते जा रहे मुस्ताफिजुर रहमान
8 of 9
मुस्ताफिजुर रहमान ने अपने अंतिम 3 ओवर में 13 रन दिए और टीम को जीत की राह पर पहुंचा दिया। ऐसा नहीं है कि उन्होंने इसी मैच में अंतिम ओवरों में गेंदें डाली बल्कि एशिया कप में खेले 3 मैचों में 8 ओवर डाले हैं और 52 रन देकर एक विकेट झटके हैं। हालांकि भारत के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 4 ओवर में 40 रन दिए जो टी-20 में उनका अब तक का सबसे महंगा स्पेल है।
धुरंधर बल्लेबाजों को रोकने में माहिर होते जा रहे मुस्ताफिजुर रहमान
9 of 9
मुस्ताफिजुर रहमान जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए हैं तब से उनकी गेंदबाजी में लगातार निखार आता जा रहा है और विपक्षी टीमों को खूब परेशान भी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान जैसी टीमों को परेशान कर चुके हैं। और उन्हें गेंदबाजी में भविष्य का बड़ा सितारा माना जा रहा है। आईपीएल में भी उनकी बोली करोड़ों में लगी है। हालांकि उनकी गेंदबाजी का स्याह पक्ष यह भी है कि उन्होंने सभी अंतरराष्ट्रीय मैच अपने घर में खेले हैं।