टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के करियर के लिहाज से यह साल बेहद अच्छा नहीं रहा है लेकिन साल खत्म होने से पहले एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
पाक खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ धोनी ने रचा एक और कीर्तिमान
2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी 8 साल बाद घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलने उतरे हैं लेकिन टीम को उम्मीद भी थी कि उनका बल्ला जमकर बोलेगा जो टीम के लिए फायदेंद साबित होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप-स्टेज में पहले स्थान पर रहने के बाद झारखंड क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के हाथों हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। लेकिन इस मैच से धोनी ने क्रिकेट में अपनी सफलता का एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
पाक खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ धोनी ने रचा एक और कीर्तिमान
3 of 7
विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने पाक विकेटकीपर कामरान अकमल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा स्टंप करने के मामले में एशियाई क्रिकेट के सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं। इसके लिए उन्होंने टीम इंडिया में अपने साथी और दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को स्टंप आउट किया।
पाक खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ धोनी ने रचा एक और कीर्तिमान
4 of 7
विकेटकीपर धोनी ने पेशेवर करियर में शिखर धवन के रूप में अपना 208वां स्टंपिंग किया। इस मामले में उन्होंने कामरान अकमल को पीछे छोड़ा है। श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगकारा सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने के मामले में एशियाई विकेटकीपर के रूप में तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 204 स्टंपिंग की है।
विज्ञापन
पाक खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ धोनी ने रचा एक और कीर्तिमान
5 of 7
धोनी ने अपने करियर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 137 स्टंप किए हैं जिसमें 38 टेस्ट में, 88 वनडे में और 11 स्टंपिंग टी-20 में किए हैं। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंप करने के मामले में कुमार संगकारा के बाद दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 139 बार (99 टेस्ट, 20 वनडे और 20 टी-20) स्टंपिंग किया है।
विज्ञापन
पाक खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ धोनी ने रचा एक और कीर्तिमान
6 of 7
विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने फॉर्म में वापसी भी की और टीम के 126 रन में खुद अकेले नाबाद 70 रन बनाए। हालांकि उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। धोनी का घरेलू स्तर पर खेल खत्म होने के बाद अब वह अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के साथ रवाना होंगे।
पाक खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ धोनी ने रचा एक और कीर्तिमान
7 of 7
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में 5 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके लिए पिछले हफ्ते ही टीम का चयन भी कर दिया गया है। टी-20 में युवराज सिंह और तेज गेंदबाद आशीष नेहरा की लंबे इंतजार के बाद वापसी हुई है।