कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड के दौरे पर हैं और बुधवार से उन्हें एक चुनौतीपूर्ण सीरीज में अपनी टीम की अगुवाई करनी है। (सभी फोटो- सोशल मीडिया से)
विज्ञापन
हैप्पी बर्थ-डेः धोनी के करियर की 12 अनसुनी बातें
2 of 14
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। और आज वह अपने जीवन का 33वां वसंत देख रहे हैं। धोनी टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक हैं और उन्होंने टीम को कई यादगार जीते दिलाई हैं।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थ-डेः धोनी के करियर की 12 अनसुनी बातें
3 of 14
जन्मदिन के अवसर पर महेंद्र सिंह धोनी के बेमिसाल क्रिकेट करियर से जुड़ी 12 दिलचस्प बातें आपके समक्ष पेश किए जा रहे हैं।
हैप्पी बर्थ-डेः धोनी के करियर की 12 अनसुनी बातें
4 of 14
महेंद्र सिंह धोनी दुनिया में एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने वनडे में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका। और वह भी पाकिस्तान के खिलाफ दिसंबर 2012 में।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थ-डेः धोनी के करियर की 12 अनसुनी बातें
5 of 14
महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जिस बल्ले से विजयी शॉट खेला था, वह बल्ला 72 लाख रुपए में बिका।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थ-डेः धोनी के करियर की 12 अनसुनी बातें
6 of 14
बिहार से अलग होकर नए राज्य के रूप में भारतीय नक्शे पर आने वाले झारखंड की ओर से महेंद्र सिंह धोनी पहले क्रिकेटर बने जिन्हें टीम इंडिया में जगह मिली।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थ-डेः धोनी के करियर की 12 अनसुनी बातें
7 of 14
महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट करियर में अपना पहला शतक जमाया। 2005-2006 में जमाए इन दोनों प्रारूपों में धोनी ने 148-148 रन बनाए।
हैप्पी बर्थ-डेः धोनी के करियर की 12 अनसुनी बातें
8 of 14
धोनी ने जनवरी, 2006 में पाकिस्तान के फैसलाबाद में अपना पहला टेस्ट शतक जमाया था। यह किसी भी भारतीय विकेटकीपर की खेली गई टेस्ट में सबसे तेज शतकीय पारी भी रही।
हैप्पी बर्थ-डेः धोनी के करियर की 12 अनसुनी बातें
9 of 14
धोनी की ही कप्तानी में टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया। 2009 में श्रीलंका के भारत दौरे के दौरान टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 726 रन (पारी घोषित) बनाए थे।
हैप्पी बर्थ-डेः धोनी के करियर की 12 अनसुनी बातें
10 of 14
महेंद्र सिंह धोनी के नाम टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर-कप्तान सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2008 से 2013 तक 26 टेस्ट मैचों में मिली जीत में 18 बल्लेबाजों को स्टंप्ड आउट किया है।
हैप्पी बर्थ-डेः धोनी के करियर की 12 अनसुनी बातें
11 of 14
टीम इंडिया को 2 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी दिलवाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के नाम विदेशी धरती पर सबसे असफल भारतीय कप्तान का बदनुमा दाग भी है। विदेशी धरती पर धोनी की कप्तानी में भारत 11 मैच हारा है।
हैप्पी बर्थ-डेः धोनी के करियर की 12 अनसुनी बातें
12 of 14
धोनी की कप्तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में 21 अकटूबर, 2008 को ऑस्ट्रेलिया को 320 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। यह टेस्ट में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत भी है।
हैप्पी बर्थ-डेः धोनी के करियर की 12 अनसुनी बातें
13 of 14
टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल विकेटकीपर हैं धोनी। उन्होंने अब तक 248 बल्लेबाजों को आउट कराया है।
जून, 2007 में महेंद्र सिंह धोनी ने एशिया एकादश की ओर से खेलते हुए अफ्रीका एकादश के खिलाफ श्रीलंका के महेला जयवर्धने के साथ छठे विकेट के लिए 218 रनों की साझेदारी की जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। दोनों ने इस साझेदारी में शतक भी ठोके।