अक्टूबर माह से टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 72 दिनों की मैराथन क्रिकेट सीरीज शुरू हो जाएगी। इसमें 3 टी-20, 5 वनडे और 4 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज का नाम महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला सीरीज नाम रखा गया है।
विज्ञापन
एक रन बनाते ही हो जाएगा धोनी का SA के खिलाफ 'शतक'
2 of 11
2 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाएगा। हम आपको बता रहे हैं दोनों टीमों के ऐसे 9 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इस फॉर्मेट में आपसी मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाए। इन बल्लेबाजों में टॉप 2 में भारतीय बल्लेबाज हैं। क्रम सबसे कम से सबसे ऊपर की ओर दिया गया है।
विज्ञापन
एक रन बनाते ही हो जाएगा धोनी का SA के खिलाफ 'शतक'
3 of 11
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस क्रम में 9वें नंबर पर है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले कुल 8 टी-20 मुकाबलों में धोनी के बल्ले से कुल 99 रन निकले हैं। लिहाजा उन्हें सिर्फ एक रन की जरुरत हैं अपने 'शतक' के लिए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 45 रन है।
एक रन बनाते ही हो जाएगा धोनी का SA के खिलाफ 'शतक'
4 of 11
टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली आठवें पायदान पर हैं। अफ्रीकी टीम के खिलाफ खेले 4 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने कुल 102 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 72 रन है।
विज्ञापन
एक रन बनाते ही हो जाएगा धोनी का SA के खिलाफ 'शतक'
5 of 11
दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल सातवें नंबर पर है। भारत के खिलाफ खेले 7 मैचों में उनके कुल 109 रन बने। इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 36 रन है।
विज्ञापन
एक रन बनाते ही हो जाएगा धोनी का SA के खिलाफ 'शतक'
6 of 11
वर्ल्ड कप 2011 के हीरो युवराज सिंह छठे नंबर पर आते हैं। अफ्रीकी टीम के खिलाफ खेले कुल 5 टी-20 मैचों में उनके बल्ले से कुल 113 रन बने। इनका उच्चतम स्कोर 37 रन है।
विज्ञापन
एक रन बनाते ही हो जाएगा धोनी का SA के खिलाफ 'शतक'
7 of 11
अफ्रीकी बल्लेबाज फैफ डु प्लेसिस पांचवें नंबर पर आते है। भारत के खिलाफ खेले 2 टी-20 मैचों में उन्होंने कुल 123 रन बनाए। इनका उच्चतम स्कोर 65 रन है।
एक रन बनाते ही हो जाएगा धोनी का SA के खिलाफ 'शतक'
8 of 11
दक्षिण अफ्रीकी टीम के वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स चौथे नंबर पर है। भारत के खिलाफ खेले कुल 7 टी-20 मैचों में इस धुरंधर बल्लेबाज ने कुल 138 रन बनाए। इनका उच्चतम स्कोर 63 रन है।
एक रन बनाते ही हो जाएगा धोनी का SA के खिलाफ 'शतक'
9 of 11
तीसरे नंबर पर भी अफ्रीकी बल्लेबाज ही है। पूर्व ऑलरांडर जैक कालिस ने भारत के खिलाफ खेले 3 टी-20 मैचों में कुल 140 रन बनाए। इनका उच्चतम स्कोर 73 रन है।
एक रन बनाते ही हो जाएगा धोनी का SA के खिलाफ 'शतक'
10 of 11
दूसरे नंबर पर है भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा। रोहित ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ खेले कुल 6 टी-20 मैचों में 181 रन बनाए। इनका उच्चतम स्कोर 53 रन है।
अब आते हैं नंबर वन पर। टीम इंडिया के हरफनमौला ऑलराउंडर सुरेश रैना दोनों टीमों के बीच हुए टी-20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कुल 7 टी-20 मैचों में इन्होंने कुल 214 रन बनाए। जबकि इनका उच्चतम स्कोर 101 रन है।