आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खेलने पर 2 साल के लिए प्रतिबंध लगने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब खुद अपनी टीम खरीदने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ महीने पहले चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स पर स्पॉट फिक्सिंग के कारण 2 साल के लिए खेलने पर बैन लगा दिया है।
विज्ञापन
धोनी होंगे अपनी टीम के मालिक, आईपीएल में खरीदेंगे टीम!
2 of 7
आईपीएल में 8 टीमें हिस्सा लेती हैं लेकिन चेन्नई और राजस्थान की टीमों पर बैन लगने के बाद अब 2 साल के लिए 2 नई टीमों के लिए बोली लगाई जाएगी। इसके लिए अगले महीने लगने वाली बोली के लिए खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी नाम सामने आ रहा है कि वह एक टीम के लिए खुल बोली लगाएंगे।
विज्ञापन
धोनी होंगे अपनी टीम के मालिक, आईपीएल में खरीदेंगे टीम!
3 of 7
बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के अनुसार, टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोलकाता के बड़े बिजनेसमैन संजीव गोयनका आईपीएल की 2 टीमों के लिए लगने वाली बोली में रुचि दिखा सकते हैं।
धोनी होंगे अपनी टीम के मालिक, आईपीएल में खरीदेंगे टीम!
4 of 7
ऐसी खबर है कि धोनी और संजीव गोयनका दोनों ने ही बीसीसीआई को सूचित कर दिया है कि टीम खरीदना चाहते हैं। टीम खरीदने के लिए बीसीसीआई ने बेस प्राइज 40 करोड़ रुपए रखी है।
विज्ञापन
धोनी होंगे अपनी टीम के मालिक, आईपीएल में खरीदेंगे टीम!
5 of 7
संजीव गोयनका जो कोलकाता में आरपीजी संजीव गोयनका ग्रुप के मुखिया हैं और वह कोलकाता के बजाए किसी अन्य शहर की टीम को खरीदने की इच्छा रखते हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की मालिकाना हक संयुक्त रूप से शाहरुख खान के पास है।
विज्ञापन
धोनी होंगे अपनी टीम के मालिक, आईपीएल में खरीदेंगे टीम!
6 of 7
संजीव गोयनका जो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में एटिलेटिको टी कोलकाता के सहमालिक हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने गोयनका से फुटबॉल लीग से जुड़ने और पैसा लगाने का अनुरोध किया था। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम के अलावा आईपीएल, 2006 में स्पॉट फिक्सिंग में राजस्थान के कई खिलाड़ी संलिप्त पाए गए जिन पर बाद में बैन लगा दिया गया था।
धोनी होंगे अपनी टीम के मालिक, आईपीएल में खरीदेंगे टीम!
7 of 7
एनडीटीवी की वेबसाइट पर लगी खबर के अनुसार, बीसीसीआई के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि इन शहरों में अहमदाबाद, कानपुर और इंदौर में से कोई शहर हो सकता है। धोनी भी टीम खरीदने की रेस में हैं और उनके मित्तल्स रांची से जुड़े कई बड़े बिजनेसमैन का समर्थन हासिल है। धोनी और गोयनका के अलावा वीडियोकॉन और जेएसडब्ल्यू स्टील भी इस रेस में हैं।