क्रिकेट के 11वें वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब 2 दिन बाद नॉकआउट दौर के मुकाबले शुरू होने वाले हैं। लीग चरण में मुकाबलों की बात की जाए तो कई बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की और मनमाफिक अंदाज में रन बटोरे। 42 मुकाबलों में कुल 33 शतक लगे जो रिकॉर्ड है और यह भी बतातार है कि अब तक यह टूर्नामेंट बल्लेबाजों के लिए कितना खास रहा।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
2 of 13
यह वर्ल्ड कप संभवतः बल्लेबाजों के धूमधड़ाके के लिए याद किया जाएगा। जिस हिसाब से शतक लगे हैं उससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार तो शतक बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद आसान रहा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है किसी भी शतक को कमतर आंका नहीं जा सकता। आइए, जानते हैं कि लगातार शतक ठोंककर वर्ल्ड कप के आधे सफर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आगे कौन-कौन से बल्लेबाज चल रहे हैं। शीर्ष 10 बल्लेबाजों पर एक नजर।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
3 of 13
वर्ल्ड कप में अब तक के सफर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला 10वें स्थान पर चल रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में कुल 307 रन बनाए जिसमें उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है 159 रनों का।
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
4 of 13
नौंवें पायदान पर जिस बल्लेबाज ने कब्जा जमाया है वो चौंकाने वाला नाम है। सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष 10 बल्लेबाजों में यही एकमात्र ऐसा बल्लेबाज है जो एसोसिएट टीम से है। यूएई के शाइमन अनवर जिन्होंने 6 मैचों में कुल 311 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया। हालांकि उनकी टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकी है इसलिए टूर्नामेंट के खत्म होने तक उनके टॉप 10 से बाहर होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
5 of 13
पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक जो अंतिम लीग मैच में हिटविकेट हो गए थे वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में आठवें पायदान पर हैं। हक ने 6 मैचों में 4 अर्धशतकीय पारियों की बदौलत कुल 316 रन बनाए है।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
6 of 13
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जो वर्ल्ड कप से पहले आउट ऑफ फॉर्म थे अचानक फॉर्म में लौट आए और सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सातवें और शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं। 2 शतक और एक अर्धशतक की मदद से उन्होंने अब तक 6 मैचों में 337 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
7 of 13
जिम्बाब्वे के मध्य क्रम के बल्लेबाज सियम विलियम्स भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं और छठें पायदान पर विराजमान हैं। उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 6 मैचों में 339 रन बनाए हैं। विलियम्स भी इस लिस्ट से बाहर हो सकते हैं क्योंकि उनकी टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकी है।
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
8 of 13
वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में बांग्लादेश के करिश्माई बल्लेबाज महमुदुल्लाह पांचवें नंबर पर हैं, जिन्होंने लगातार 2 मैचों में शतक लगाकर अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने का बेजोड़ काम किया। वह वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अब तक 5 मैचों में 344 रन बनाए हैं। एक अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज है।
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
9 of 13
श्रीलंका के ओपनर दिलशान तिलकरत्ने सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चौथे पायदान पर हैं। वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका को खिताब का प्रबल दावेदार नहीं माना जा रहा था लेकिन जिस तरह से उसके बल्लेबाज खेल रहे हैं आलोचकों को गलत साबित किया है। दिलशान 6 मैचों में 2 शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 395 रन बना चुके हैं।
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
10 of 13
दक्षिण अफ्रीका के करिश्माई बल्लेबाज और कप्तान एबी डीविलियर्स सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष 3 बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अब तक वर्ल्ड कप के खेले अपने 6 मैचों में एक शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से 417 रन बनाए। टूर्नामेंट में 400 रनों के आंकड़े को छूने वाले वह तीसरे बल्लेबाज भी हैं।
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
11 of 13
जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर जिन्होंने वर्ल्ड कप को खेलकर अंतरराष्टीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया, वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। ब्रैंडन का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भारत के खिलाफ था जिसमें उन्होंने शानदार शतक जमाया। वह वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले जिम्बाब्वे के पहले बल्लेबाज भी बने। हालांकि वह भी इस लिस्ट से बाहर हो जाएंगे क्योंकि उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
12 of 13
वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में श्रीलंका के बुजु्र्ग क्रिकेटर कुमार संगकारा का नाम है। संगकारा ने लगातार 4 शतक लगाकर यह उपलब्धि हासिल की है। अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे संगकारा इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं और 6 मैचों में 2 बार नॉटआउट रहते हुए कुल 496 रन बनाए हैं। वह 500 के आंकड़े को छूने में सिर्फ 4 रन ही दूर हैं।
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
13 of 13
वर्ल्ड कप में इस समय बल्लेबाज जमकर रन बना रहे हैं लेकिन टीम इंडिया की 'रन मशीन' विराट कोहली अपनी छवि के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यही है कि जिम्बाब्वे और यूएई जैसी टीमों के बल्लेबाज इस फेहरिस्त में शामिल हैं लेकिन विराट कोहली इस लिस्ट में नहीं है। उन्होंने 6 मैचों से एक शतक से कुल 301 रन बनाए और वह 11वें पायदान पर हैं।