चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट का धूमधड़ाका आज से शुरू हो रहा है। हालांकि आज से 4 दिन तक क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे। 4 टीमों के बीच होने वाले क्वालीफाइंग मुकाबलों में शीर्ष 2 पर रहने वाली टीम को मुख्य चरण के लिए मौका मिलेगा।
विज्ञापन
ये हैं चैंपियंस लीग टी-20 के सबसे सफल क्रिकेटर
2 of 11
चैंपियंस लीग टी-20 में कुल 10 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमें पहले ही मुख्य चरण में पहुंच चुकी हैं जबकि 2 टीमें क्वालीफाइंग मुकाबलों में से चुनी जाएंगी।
विज्ञापन
ये हैं चैंपियंस लीग टी-20 के सबसे सफल क्रिकेटर
3 of 11
चैंपियंस लीग टी-20 के छठे संस्करण की विजेता टीम को 6 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे। आइए, जानते हैं कि इस वैश्विक टी-20 लीग में सबसे सफल बल्लेबाज और गेंदबाज कौन-कौन से हैं।
ये हैं चैंपियंस लीग टी-20 के सबसे सफल क्रिकेटर
4 of 11
सुरेश रैना का बल्ला टी-20 में खूब चलता है और वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आईपीएल के सभी सातों सत्र में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। रैना चैंपियंस लीग में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 19 मैचों में 608 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
ये हैं चैंपियंस लीग टी-20 के सबसे सफल क्रिकेटर
5 of 11
चैंपियंस लीग टी-20 के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाए गए कीरोन पोलार्ड सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 25 मैचों में 592 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और एक शतक लगाए।
विज्ञापन
ये हैं चैंपियंस लीग टी-20 के सबसे सफल क्रिकेटर
6 of 11
डेविड वॉर्नर ने दिल्ली डेयरडेविल्स और न्यू साउथ वेल्स के लिए चैंपियंस लीग में बल्लेबाजी की है और वह 13 मैचों में 556 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 2 शतक भी लगाए।
विज्ञापन
ये हैं चैंपियंस लीग टी-20 के सबसे सफल क्रिकेटर
7 of 11
सबसे ज्यादा छक्का चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा छक्का मारने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड के नाम दर्ज है जिन्होंने 25 मैचों में 45 छक्के जमाए हैं। 27 छक्कों के साथ डेविड वॉर्नर दूसरे स्थान पर हैं।
ये हैं चैंपियंस लीग टी-20 के सबसे सफल क्रिकेटर
8 of 11
टूर्नामेंट में 3 सफल बल्लेबाजों के बारे में जानने के बाद अब गेंदबाजों के बारे में जानिए। कैरेबियाई गेंदबाज ड्वेन ब्रॉवो ने 18 मैचों से 28 विकेट झटके हैं। इस टूर्नामेंट में ब्रॉवो ने 3 टीम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के लिए मैच खेले हैं।
ये हैं चैंपियंस लीग टी-20 के सबसे सफल क्रिकेटर
9 of 11
विंडीज टीम के फिरकी गेंदबाज सुनील नारायन लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनहोंने 15 मैचों में 27 विकेट झटके हैं। त्रिनिदाद एंड टोबैगो के अलावा वह कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हैं। इस बार वह कोलकाता के लिए खेलते नजर आएंगे।
ये हैं चैंपियंस लीग टी-20 के सबसे सफल क्रिकेटर
10 of 11
आर अश्विन टूर्नामेंट के इतिहास के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 19 मैचों से 25 विकेट झटके हैं और महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।
टूर्नामेंट में अगर सबसे तेज स्ट्राइक रेट की बात की जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नंबर आता है। चैंपियंस लीग में गेल का स्ट्राइक रेट है 178.47। स्ट्राइक रेट के मामले में कोलकाता के रेयान टेन डश्चेच (168.24) और मुंबई इंडियंस के पोलार्ड (157.44) दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।