फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस बल्लेबाज ने बनाया एक साल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

विज्ञापन
1 of 12
न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज और कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने आज श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। उनकी इस पारी ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना। आइए, जानते हैं कि एक साल में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों के बारे में।
विज्ञापन

किस बल्‍लेबाज ने बनाया एक साल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

2 of 12
एक साल में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने के मामले में भारत और पाकिस्तान के बल्‍लेबाज बेहद फिसड्डी हैं। शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों की सूची में दोनों देशों से एक-एक खिलाड़ी शामिल है। जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के 3-3 बल्‍लेबाज इस सूची में हैं। दो बल्‍लेबाज तो न्यूजीलैंड जैसी टीम से हैं।
विज्ञापन

किस बल्‍लेबाज ने बनाया एक साल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

3 of 12
किसी एक साल में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के मामले में शीर्ष 10 में 10वें नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के क्रिस क्रेंर्स। उन्होंने सन 2000 में 5 टेस्ट मैच की 9 पारियों में कुल 18 छक्के जड़े थे। इस दौरान उन्होंने 517 रन भी बनाए।

किस बल्‍लेबाज ने बनाया एक साल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

4 of 12
पाकिस्तान के धाकड़ बल्‍लेबाज शाहिद अफरीदी टेस्ट में भी वनडे की स्टाइल में बल्‍लेबाजी करते थे। साल 2005 में उन्होंने 6 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में कुल 19 छक्के लगाए और वह इस सूची में नौंवें नंबर पर हैं। इस साल उन्होंने कुल 510 रन बनाए।
विज्ञापन

किस बल्‍लेबाज ने बनाया एक साल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

5 of 12
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अपने टेस्ट करियर में 2005 में ही सबसे छक्के लगाए। उन्होंने 8 मैचों की 16 पारियों में 19 छक्‍के लगाए। वह इस सूची में आठवें पायदान पर इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने शाहिद अफरीदी (61 चौके) की तुलना में पीटरसन ने 65 चौके लगाए थे। उन्होंने कुल 674 रन बनाए थे उस साल।
विज्ञापन

किस बल्‍लेबाज ने बनाया एक साल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

6 of 12
इंग्लैंड के आलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ एक साल में सबसे ज्यादा छक्‍के जड़ने के मामले में सातवें पायदान पर हैं। उन्होंने 2003 में 8 मैचों की 14 पारियों में 19 छक्के लगाए थे लेकिन उन्होंने 75 चौके भी लगाए जिस कारण वह इस पायदान पर हैं।
विज्ञापन

किस बल्‍लेबाज ने बनाया एक साल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

7 of 12
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्‍लेबाज मैथ्यू हेडेन छठे पायदान पर हैं। ओपनर होने के साथ-साथ वह धाकड़ बल्‍लेबाज भी थे और 2003 में उन्होंने 12 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में कुल 20 छक्के जड़े थे। इस दौरान उनके बल्‍ले ने 1312 रन भी बनाए। हेडेन ने इस साल 5 शतक और 3 अर्धशतक भी ठोके।

किस बल्‍लेबाज ने बनाया एक साल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

8 of 12
पांचवें पायदान पर भी ऑस्ट्रेलियाई बल्‍लेबाज मैथ्यू हेडेन का ही नंबर है। 2001 में भी उनके बल्‍ले से खूब रन बनाए। इस साल उन्होंने 14 मैचों की 25 पारियों में 5 शतक और 5 अर्धशतक लगाए जिसमें 20 छक्के भी शामिल थे। साथ ही 169 चौके भी जड़े। इस साल उन्होंने 1391 रन बनाए थे।

किस बल्‍लेबाज ने बनाया एक साल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

9 of 12
चौथे पायदान पर इंग्लैंड के आलराउंडर एंड्रूय फ्लिंटॉफ है, जिन्होंने 2004 में 21 छक्‍के जड़े थे। उन्होंने यह कारनामा 13 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में हासिल किया था। साथ ही 110 चौके भी लगाए थे उस साल।

किस बल्‍लेबाज ने बनाया एक साल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

10 of 12
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय बल्‍लेबाज हैं। वह एक साल में सबसे ज्यादा छक्‍के जमाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2008 में 14 टेस्ट मैचों की 27 पारियों में 22 छक्के जड़े। 22 छक्कों के अलावा उन्होंने 181 चौके भी लगाए। उन्होंने इस दौरान 1462 रन बनाए।

किस बल्‍लेबाज ने बनाया एक साल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

11 of 12
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्‍लेबाज एडम गिलक्रिस्ट एक साल में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2005 में 15 मैचों में 22 छक्के जड़े, हालांकि उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की तुलना में 81 कम चौके (100) भी लगाए। लेकिन उन्होंने सहवाग की तुलना में 5 पारियां कम खेली थी यानी की कुल 22 पारियों में 22 छक्‍के लगाए।
विज्ञापन

किस बल्‍लेबाज ने बनाया एक साल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

12 of 12
एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में न्यूजीलैंड के बल्‍लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने सहवाग और गिलक्रिस्ट के ‌रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 33 छक्के जड़ दिए। उनके इस रिकॉर्ड की खासियत यह है कि उन्होंने महज 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। साथ ही उन्होंने अपनी पिछली 2 पारियों में ही 22 छक्‍के ठोक दिए। वह इस साल अब तक 1164 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें