फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 8 रन और बना दिया भारत-ऑस्ट्रेलिया ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया भले ही ऑस्ट्रेलिया के हाथों 5 मैचों की वनडे सीरीज 1-4 से हार गई हो, लेकिन यह सीरीज अपने आप में बेहद खास रही है क्योंकि इसमें खूब रन बने और हर मैच में दोनों टीमों ने 290 से ज्यादा का स्कोर किया है। ऑस्ट्रेलिया में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार खेली गई द्विपक्षीय वनडे सीरीज में इतने रन बने कि सबसे ज्यादा रन का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन

सिर्फ 8 रन और बना दिया भारत-ऑस्ट्रेलिया ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

2 of 7
सिडनी में हुए वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया और भारत की दोनों टीमों ने मिलकर 661 रन बनाए। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में मेजबान टीम के खिलाफ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ी जीत भी है। भारत के रिकॉर्ड 331 रनों के लक्ष्य को हासिल करने से पहले यहां पर वेस्टइंडीज ने 1996-97 में ब्रिसबेन वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन

सिर्फ 8 रन और बना दिया भारत-ऑस्ट्रेलिया ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

3 of 7
साथ ही एक और रिकॉर्ड बना इस वनडे सीरीज से। 5 मैचों की वनडे सीरीज में कुल 3159 रन बने जो 5 या उससे कम मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनने का नया रिकॉर्ड भी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑस्ट्रेलिया में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज थी और इसमें दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर महज 8 रन से एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

सिर्फ 8 रन और बना दिया भारत-ऑस्ट्रेलिया ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

4 of 7
इस द्विपक्षीय वनडे सीरीज में कुल 3159 रन बने हैं। जबकि इससे पहले पिछले साल न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की वनडे सीरीज में कुल 3151 रन बने थे। इस तरह से भारत और ऑस्ट्रेलिया ने महज 8 रन से यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन

सिर्फ 8 रन और बना दिया भारत-ऑस्ट्रेलिया ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

5 of 7
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस द्विपक्षीय वनडे सीरीज में कुल 11 शतक लगे। दिलचस्प यह है कि किसी भी त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय वनडे टूर्नामेंट में इतने शतक भी नहीं लगे थे। साथ ही इस सीरीज में 11 शतकीय साझेदारियां भी हुई जो किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा साझेदारियों का संयुक्त रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन

सिर्फ 8 रन और बना दिया भारत-ऑस्ट्रेलिया ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

6 of 7
यह सीरीज इस मायने में भी बेहद शानदार रहा कि 7 शतक लगे और टीमों को हार का मुंह देखना पड़ा। इन 7 में से 5 शतक टीम इंडिया की ओर से लगे और उसमे उसे हार मिली जबकि कंगारुओं की ओर से 2 शतक बेकार गए। भारत के लिए सिर्फ एक शतक ही काम आया और वह है मनीष पांडे का जिन्होंने शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ 8 रन और बना दिया भारत-ऑस्ट्रेलिया ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

7 of 7
इस सीरीज में 8 बार 300 या उससे ज्यादा का स्कोर किया गया जो किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में संयुक्त रूप से सर्वाधिक 8 बार 300 से ज्यादा का स्कोर करने का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2013-14 में भारत में इन्हीं दोनों टीमों की ओर से 9 बार 300 या उससे ज्यादा का स्कोर किया जो 7 मैचों की सीरीज थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें