फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR के नाम नहीं है टी-20 में लगातार जीत का रिकॉर्ड

Fri, 26 Sep 2014 11:04 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोलकाता नाइटराइडर्स ने पर्थ स्क्रोचर्स को हराकर ट्वंटी-20 क्रिकेट में लगातार 12 मैच जीतने का कारनामा किया है, लेकिन आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि यह टी-20 में सबसे ज्यादा का जीत का रिकॉर्ड नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

KKR के नाम नहीं है टी-20 में लगातार जीत का रिकॉर्ड

2 of 7
शाहरुख खान की टीम केकेआर ने लगातार 12 मैच जीत लिए हैं। केकेआर 7 मई, 2014 से लेकर अभी तक विजयी रथ पर सवार है। हम आपके सामने पेश कर रहे हैं उन टीमों के बारे में जिन्होंने कोलकाता से पहले ही सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड बना लिया है।
विज्ञापन

KKR के नाम नहीं है टी-20 में लगातार जीत का रिकॉर्ड

3 of 7
ऑस्ट्रेलियाई टीम सिडनी सिक्सर्स ने भी टी-20 क्रिकेट में लगातार 12 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उसने लगातार 12 जीत की शुरुआत 8 जनवरी, 2012 से की, जो 8 दिसंबर, 2012 तक चला।

KKR के नाम नहीं है टी-20 में लगातार जीत का रिकॉर्ड

4 of 7
रणजी टीम बंगाल ने भी लगातार 12 टी-20 मैच जीते हैं। बंगाल की टीम ने जीत की शुरुआत 24 अक्टूबर, 2009 को त्रिपुरा को हराकर की और उसकी जीत का सिलसिला 24 अक्टूबर, 2011 तक चला, यानी पूरे 2 साल तक यह टीम जीत के रथ पर सवार रही।
विज्ञापन

KKR के नाम नहीं है टी-20 में लगातार जीत का रिकॉर्ड

5 of 7
टी-20 में लगातार 12 मैच जीतने का कारनामा 3 तीन टीमों ने किया है, लेकिन इंग्लिश काउंटी टीम सरे के पास लगातार 13 मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। यह काउंटी टीम 13 जून, 2003 से लेकर 7 अगस्त, 2004 तक लगातार टी-20 मैच जीतती रही है।
विज्ञापन

KKR के नाम नहीं है टी-20 में लगातार जीत का रिकॉर्ड

6 of 7
न्यूजीलैंड की टीम ओटागो लगातार जीत के मामले में उक्त चार टीमों से आगे है और उसके खाते में लगातार 14 जीत का रिकॉर्ड है। उसने 14 दिसंबर, 2012 से लेकर 25 सितंबर, 2013 तक टी-20 में लगातार जीत का स्वाद चखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

KKR के नाम नहीं है टी-20 में लगातार जीत का रिकॉर्ड

7 of 7
ट्वंटी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा लगातार जीत का स्वाद चखने का रिकॉर्ड एक पाकिस्तानी टीम के नाम दर्ज है। टी-20 टीम स्यालकोट स्टैल्यन ने सबसे ज्यादा 25 मैचों में जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उसने जीत का कारवां 24 फरवरी, 2006 से शुरू किया जो 10 अक्टूबर, 2010 तक चलता रहा। लगातार साढ़े तीन साल तक यह पाक टीम अजेय बनी रही। उसने सभी जीत घरेलू सीरीज में हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें