फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप?

विज्ञापन
1 of 10
वर्ल्ड कप शुरू होने में अब महज 9 दिन शेष रह गए हैं। सभी टीमों ने क्रिकेट के इस महाकुंभ से पहले अपने-अपने अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिए हैं और अब टीमें वर्ल्ड कप में चुनौती पेश करने की तैयारी में जुट गई हैं। हम आपको यहां एक दिलचस्प रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो है वनडे में एक टीम की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड।
विज्ञापन

टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप?

2 of 10
पाकिस्‍तान के खिलाफ नेपियर में खेले गए वनडे मैच में न्यूजीलैंड की ओर से 2 शतक ठोकें गए। इन 2 शतकों के दम पर न्यूजीलैंड टीम ने वनडे क्रिकेट में शतकों का शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया। आइए, जानते हैं कि न्यूजीलैंड से पहले किन-किन टीमों ने वनडे में शतकों का शतक जमाए हैं। गजब की बात यह है कि इस लिस्ट में टीम इंडिया के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। (विवरण- चढ़ते क्रम में)
विज्ञापन

टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप?

3 of 10
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्ड कप से पहले खेले गए 2 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्‍तान के खिलाफ दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने शतकों का शतक (100 शतक) लगा दिया। वह ऐसा करने वाली दुनिया की आठवीं टीम बन गई है। ये 2 शतक केन विलियम्सन और रॉस टेलर ने लगाए।

टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप?

4 of 10
वनडे ‌क्रिकेट में शतकों के शतक के मामले में सातवें पायदान पर है इंग्लैंड की टीम। इंग्लैंड ने अब तक यानी वर्ल्ड कप से पहले त्रिकोणीय सीरीज तक कुल 121 शतक जमाए हैं। इस लिहाज से दुनिया को क्रिकेट का खेल देने वाली यह टीम भारत से कोसों दूर है।
विज्ञापन

टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप?

5 of 10
पिछले वर्ल्ड कप की उपविजेता श्रीलंका को इस बार खिताब का प्रवल दावेदार तो नहीं माना जा रहा लेकिन उसकी टीम में कई ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं जो बड़ी पारियां खेलने यानी शतक लगाने में माहिर हैं। श्रीलंका शतकों के शतक के मामले में पांचवें नंबर पर है और उसकी ओर से 149 शतक लगे हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप?

6 of 10
70 के दश्‍ाक में वेस्टइंडीज का क्रिकेट जगत में खूब राज था और उसने वर्ल्ड कप के शुरुआती दोनों संस्करणों का वर्ल्ड कप खिताब जीता था। हालांकि इस समय यह टीम थोड़ी कमजोर जरूर मानी जाती है लेकिन क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे धाकड़ बल्‍लेबाज कभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। वनडे में शतकों के शतक के मामले में इस कैरेबियाई टीम ने कुल 154 शतक लगाए हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप?

7 of 10
1992 की वर्ल्ड कप चैंपियन पाकिस्तान वनडे क्रिकेट में शतकों के शतक के मामले में शीर्ष 3 स्‍थान में है। उसके बल्‍लेबाजों ने अपनी टीम के लिए 166 शतक लगाए हैं। दिलचस्प यह भी है इस बार वर्ल्ड कप में जिस बल्‍लेबाज के हाथों में पाक टीम की कमान है उसने वनडे में लगभग 5 हजार रन बना तो लिए हैं लेकिन अभी एक भी शतक नहीं जड़ सका है।

टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप?

8 of 10
वर्ल्ड कप की लिहाज से ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सबसे सफल टीम है और उसने रिकॉर्ड 4 बार विश्व खिताब पर कब्जा जमाया है। कंगारुओं की ओर से 184 शतक लगे हैं और टीम शतकों के शतक के मामले में दूसरे पायदार पर है।

टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप?

9 of 10
वनडे क्रिकेट में शतकों के शतक के मामले में टीम इंडिया का कोई तोड़ नहीं है। 2 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम है जिसने वनडे में शतकों का शतक नहीं बल्कि दोहरा शतक लगाया है। टीम इंडिया के ही सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है, उन्होंने वनडे में रिकॉर्ड 49 शतक लगाए हैं जो जिम्बाब्वे (47) और बांग्लादेश (28) की टीमों की ओर से लगाए शतकों से भी ज्‍यादा है।
विज्ञापन

टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप?

10 of 10
वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया ने त्रिकोणीय सीरीज में बेहद लचर प्रदर्शन किया और उसने जिस तरह का खेल दिखाया उससे यही लगता है कि उसके बल्‍लेबाज इस बार वर्ल्ड कप में नाकाम हो सकते हैं। फिलहाल टूर्नामेंट के शुरू होने पर पता चलेगा कि टीम किस तरह का प्रदर्शन करती है। भारत वनडे में शतकों के शतक के मामले में सबसे आगे है। उसकी ओर से रिकॉर्ड 224 शतक लगे हैं जो दूसरे स्‍थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया से 40 शतक ज्यादा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें