टीम इंडिया में नवाब ऑफ कोलकाता के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के घर ईद के दिन एक बेटी ने जन्म लिया। उनके घर एक ही दिन दो खुशियां आई। जाने तस्वीरों में (सभी तस्वीरें फेसबुक पेज से)
विज्ञापन
एक और भारतीय क्रिकेटर बने पिता, ये रही तस्वीरें
2 of 7
6 जून 2014 को मोहम्मद शमी ने अपनी प्रेमिका हसीन जहान के साथ विवाह किया था। उनकी पत्नी पेशे से एक मॉडल है।
विज्ञापन
एक और भारतीय क्रिकेटर बने पिता, ये रही तस्वीरें
3 of 7
मोहम्मद शमी को ईद के पाक मौके पर एक नहीं दो खुशियां मिली। पहला वह एक खूबसूरत बेटी के पिता बने है। शुक्रवार दोपहर उनकी पत्नी हसीन जहान ने एक प्राईवेट अस्पताल में बेटी को जन्म दिया।
एक और भारतीय क्रिकेटर बने पिता, ये रही तस्वीरें
4 of 7
मोहम्मद शमी के लिए दूसरी खुशी की बात यह है कि वह इंज्युरी से उबर रहे है। दरसअल, वर्ल्ड कप के दौरान से वह कंधे की चोट से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
एक और भारतीय क्रिकेटर बने पिता, ये रही तस्वीरें
5 of 7
चोट से उबर चुके मोहम्मद शमी की जल्द ही टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। आजकल वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे है।
विज्ञापन
एक और भारतीय क्रिकेटर बने पिता, ये रही तस्वीरें
6 of 7
मोहम्मद शमी से पहले टीम इंडिया के ही फिरकी गेंदबाज आर अश्विन के घर भी एक बेटी ने जन्म लिया था। उनकी पत्नी प्रीती नारायन ने पिछले माह एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया।
मौजूदा टीम इंडिया के क्रिकेटरों के घर तीन बेटियां खुशियां लेकर आई। इससे पहले टीम के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी भी बेटी को जन्म दे चुकी है।