फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस थुलथुले बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में खेली चौथी सबसे बड़ी पारी

विज्ञापन
1 of 8
ज्यादातर क्रिकेटरों का शरीर छरहरा होता है। खेल में खिलाड़ियों का शरीर अगर छरहरा नहीं होगा तो उन्हें मैदान में अपना शानदार प्रदर्शन करने में दिक्कत आएगी। लेकिन कुछ ऐसे थुलथुले क्रिकेटर हुए हैं जिन्होंने शानदार खेल दिखाकर न सिर्फ अपनी पहचान बनाई बल्कि टीम में लंबे समय तक डटे भी रहे। इन्हीं थुलथुले क्रिकेटरों में एक और बल्लेबाज शामिल हो गया है जिसने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आतिशी शतक लगाते हुए चौथी सबसे बड़ी पारी खेल डाली। (फोटो-क्रिकइंफो से)
विज्ञापन

इस थुलथुले बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में खेली चौथी सबसे बड़ी पारी

2 of 8
अफगानिस्तान के विकेटकीपर और ओपनर मोहम्मद शहजाद ने अपनी धमाकेदार पारी में 67 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्के की मदद से 118 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था और इस दौरान 8 चौका और 8 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

इस थुलथुले बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में खेली चौथी सबसे बड़ी पारी

3 of 8
मोहम्मद शहजाद अफगानिस्तान की ओर से किसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज और इस खेल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप से 5 टीमें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलती हैं जिसमें शतक लगाने वाले वह इस क्षेत्र के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले टी-20 में दोनों शतक टीम इंडिया के 2 बल्लेबाजों ने लगाए थे। (फोटो-ट्विटर से)

इस थुलथुले बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में खेली चौथी सबसे बड़ी पारी

4 of 8
मोहम्मद शहजाद से पहले भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना (2010 में) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रनों की शतकीय पारी खेली थी। फिर इसके बाद रोहित शर्मा ने पिछले साल अक्टूबर में इसी टीम के खिलाफ टी-20 में शतक ठोंकते हुए 106 रन बनाए थे।
विज्ञापन

इस थुलथुले बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में खेली चौथी सबसे बड़ी पारी

5 of 8
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ऐरोन फिंच के नाम दर्ज है जिन्होंने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रनों की पारी खेली थी जिसमें 11 चौके और 14 छक्के जड़े थे। फिंच के बाद क्रमश: दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम (123) और दक्षिण अफ्रीका के फैफ डु प्लेसिस (119) ने। चौथे नंबर पर है शहजाद की नाबाद 118 रनों की पारी।
विज्ञापन

इस थुलथुले बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में खेली चौथी सबसे बड़ी पारी

6 of 8
वहीं अफगानिस्तान का जिम्बाब्वे के खिलाफ जर्बदस्त प्रदर्शन जारी है। अफगान टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में इस अफ्रीकी टीम पर 3-2 से जीत हासिल करने के बाद 2 मैचों की टी-20 सीरीज भी अपने नाम कर लिया है और वह भी क्लीन स्वीप के साथ।
विज्ञापन

इस थुलथुले बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में खेली चौथी सबसे बड़ी पारी

7 of 8
शरजाह में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में अफगानिस्तान ने ओपनर मोहम्मद शहजाद के तूफानी और नाबाद 118 रनों की शतकीय पारी की बदौलत पहली बार किसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 200 रनों का आंकड़ा पार करने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 215 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

इस थुलथुले बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में खेली चौथी सबसे बड़ी पारी

8 of 8
216 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और 18 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए। हैमिल्टन मास्कद्जा की 63 रनों की पारी भी टीम को जीत के करीब भी नहीं पहुंचा सका और पूरी टीम 18.1 ओवर में 134 रन पर आउट हो गई। हैमिल्टन ने 44 गेंदों में 2 चौके के अलावा 5 छक्के जडे़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें