मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले भारतीय बल्लेबाजी नाकाम हो गई थी। लेकिन दूसरे दिन फिरकी गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाकर उस नाकामी को पीछे छोड़ दिया। अपने टीम के प्रदर्शन से कप्तान विराट कोहली खासे उत्साहित नजर आए। वहीं 'सर' जडेजा और अश्विन मैदान पर आमने-सामने हुए।
विज्ञापन
जब मोहाली में आमने-सामने हो गए 'सर' जडेजा और अश्विन
2 of 10
खराब शुरुआत के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हाशिम अमला एक छोर संभाल कर खेल रहे थे लेकिन एक अजीब सी गेंद पर उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ गया।
विज्ञापन
जब मोहाली में आमने-सामने हो गए 'सर' जडेजा और अश्विन
3 of 10
दक्षिण अफ्रीकी पारी के 45वें ओवर में विस्फोटक एबी डीविलियर्स का विकेट हासिल करने का मौका गंवाने से भारतीय खेमे में निराशा का माहौल था लेकिन अगले ही ओवर में उसे बड़ी सफलता हासिल कर ली। अगला ओवर आर अश्विन डाल रहे थे और उनके सामने कप्तान हाशिम अमला थे।
जब मोहाली में आमने-सामने हो गए 'सर' जडेजा और अश्विन
4 of 10
विकेटकीपर रिदिमान साहा के सीने पर गेंद टकराने के बाद वह सीधे विकेट पर गिर गई और स्पंप्स को बिखेर दिया। इस गेंद ने इतनी उछाल ले ली थी कि वह विकेटकीपर के हाथों में किसी भी सूरत में नहीं आ सकती थी। इस बीच बल्लेबाज अमला अपने क्रीज के अंदर लौट नहीं सके थे और वह आउट हो गए। वह 97 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
जब मोहाली में आमने-सामने हो गए 'सर' जडेजा और अश्विन
5 of 10
टर्न लेती पिच पर टिक जाने के बाद अफ्रीकी कप्तान हाशिम अमला बड़ी पारी खेलने की योजना बना रहे थे लेकिन अश्विन की एक खतरनाक गेंद से अपना विकेट गंवा बैठे।
विज्ञापन
जब मोहाली में आमने-सामने हो गए 'सर' जडेजा और अश्विन
6 of 10
मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन कई शानदार मौके आए। खासकर अश्विन और रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी की के दौरान। मैच के दौरान दोनों कुछ इस अंदाज में आपस में बातचीत करते हुए। दोनों ने मिलकर पारी में 8 विकेट निकाले।
विज्ञापन
जब मोहाली में आमने-सामने हो गए 'सर' जडेजा और अश्विन
7 of 10
धोनी के खास गेंदबाज कहे जाने वाले आर अश्विन अब नए कप्तान विराट कोहली के भी खास हो गए हैं। आखिरकार वह टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं इस समय।
जब मोहाली में आमने-सामने हो गए 'सर' जडेजा और अश्विन
8 of 10
मोहाली टेस्ट के दूसरे दिन भारत को पहली सफलता के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। लेकिन अश्विन ने डीन एल्गर को आउट कर विकेट लेने की शुरुआत कर दी। बल्लेबाज जब आउट होकर जा रहा था तो इस गेंदबाज ने कुछ तंज भी कसे।
जब मोहाली में आमने-सामने हो गए 'सर' जडेजा और अश्विन
9 of 10
मोहाली टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी पारी के 45वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंद पर विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का विकेट झटक लिया। लेकिन थर्ड अंपायर गेंद को नो बॉल करार दिया और बल्लेबाज को वापस बुला लिया। इसके बाद उन्होंने फिफ्टी ठोंक दी।
जब मोहाली में आमने-सामने हो गए 'सर' जडेजा और अश्विन
10 of 10
मोहाली में भारतीय कप्तान विराट कोहली पहली पारी में भले ही बल्ले से ज्यादा न चले हों लेकिन दूसरे दिन उन्होंने चतुराईभरी कप्तानी कर टीम को बढ़त दिलाने में अपनी भूमिका निभाई। टेस्ट की पहली पारी की विशेषता यह भी रही कि दोनों टीमें 68-68 ओवर खेलकर आउट हो गईं। भारत ने 68 ओवर में 201 तो अफ्रीकी टीम ने 184 रन बनाए। दोनों पारियों में एक-एक फिफ्टी भी लगी।