40 के पार होते ही पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक का बल्ला खूब चल रहा है। अब 41 की उम्र में भी उन्होंने शतक ठोंक दिया जो पहले एशियाई बल्लेबाज हो गए हैं।
विज्ञापन
41 की उम्र में मिस्बाह ने जमाया शतक, बने पहले एशियाई बल्लेबाज
2 of 8
दुबई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में कप्तान मिस्बाह उल हक (102) की शतकीय पारी की मदद से पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 282 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मिस्बाह ने पांचवें विकेट पर असद शफीक के साथ पांचवें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी भी की।
विज्ञापन
41 की उम्र में मिस्बाह ने जमाया शतक, बने पहले एशियाई बल्लेबाज
3 of 8
मिस्बाह ने इस शतक के साथ कप्तान के रूप में अपना सातवां शतक लगाते हुए इंजमाम उल हक के रिकॉर्ड की बराबरी की। मिस्बाह ने 70वीं पारी में अपना सातवां शतक जड़ा जिसमें उनके 26 अर्धशतक हैं। इससे पहले यूनुस खान (56) ने अपनी 30वीं अर्धशतकीय पारी खेली।
41 की उम्र में मिस्बाह ने जमाया शतक, बने पहले एशियाई बल्लेबाज
4 of 8
कप्तान मिस्बाह उल हक की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है वैसे ही उनकी बल्लेबाजी में निखार आता जा रहा है। 40 के पार पहुंच चुके मिस्बाह ने जीवन के 40 वसंत देखने के बाद 4 टेस्ट शतक जमा चुके हैं।
विज्ञापन
41 की उम्र में मिस्बाह ने जमाया शतक, बने पहले एशियाई बल्लेबाज
5 of 8
मिस्बाह 40 के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में दूसरे नबंर पर पहुंच गए हैं। जैक हॉब्स ने 40 के पार जाकर 8 शतक लगाए थे। इन दोनों के अलावा 4 अन्य बल्लेबाजों वावरिक आर्मस्ट्रांग, ज्यॉफ बॉयकॉट, टॉम ग्रेवने और पैस्टी हैंड्रेन ने 3-3 शतक ठोंके हैं।
विज्ञापन
41 की उम्र में मिस्बाह ने जमाया शतक, बने पहले एशियाई बल्लेबाज
6 of 8
पाक टीम के बुजुर्ग कप्तान मिस्बाह 41 के पार शतक लगाने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज हैं। वैसे देखा जाए तो 1981 में ज्यॉफ बॉयकॉट ने उम्र के इस पड़ाव पर शतक जमाया था। मिस्बाह के करियर का यह नौंवां टेस्ट शतक है। बेहद धीमी बल्लेबाजी करने वाले मिस्बाह ने इस पारी में 8 चौके के अलावा 5 छक्के भी जमाए।
विज्ञापन
41 की उम्र में मिस्बाह ने जमाया शतक, बने पहले एशियाई बल्लेबाज
7 of 8
अपने इस शतक के साथ ही मिस्बाह-उल-हक 10 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले पाकिस्तान के पहले टेस्ट कप्तान भी बन गए हैं। इससे पहले कप्तान इंजमाम-उल-हक ने फैसलबाद टेस्ट की दोनों पारियों में आखिरी बार शतक लगाया था। साथ ही बतौर पाक कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ सातवीं सेंचुरी है।
41 की उम्र में मिस्बाह ने जमाया शतक, बने पहले एशियाई बल्लेबाज
8 of 8
मिस्बाह की पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी में कुल 197 गेंदें खेली जिसमें तेज गेंदबाजों के 125 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बन पाए जबकि 111 गेंद पर कोई रन नहीं बना सके। जबकि स्पिन पर 72 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन बनाए और 41 गेंद पर कोई रन नहीं बना सके।