वर्ल्ड कप में इस बार रनों का अंबार लगा है तो बल्लेबाज एक के बाद एक बड़ी पारियां खेल कर गेंदबाजों की वाट लगा रहे हैं। टूर्नामेंट के चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए दोहरा शतक ही ठोंक दिया। वह इस क्लब में शामिल होने वाले दुनिया पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
'क्लब' 200 में शामिल हुआ एक और बल्लेबाज
2 of 8
आज से 5 साल पहले वनडे क्रिकेट में 'क्लब 200' यानि दोहरा शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए संभव नहीं था लेकिन 2000 में इसकी शुरुआत हुई और अब इस क्लब में 5 बल्लेबाज शामिल हो गए हैं। इन 5 बल्लेबाजों ने कुल 6 बार दोहरा शतक जमाया है। इस लिहाज से देखा जाए तो एक साल में एक दोहरा शतक।
विज्ञापन
'क्लब' 200 में शामिल हुआ एक और बल्लेबाज
3 of 8
पारी की शुरुआत करने वाले मार्टिन गुप्टिल जिन्होंने आज 237 रनों की नाबाद पारी खेली उन्हें महज 4 रन के निजी स्कोर पर आसान जीवनदान मिला था। हालांकि इस मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने दोहरा शतक ठोंकते हुए वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। अपनी पारी में उन्होंने 24 चौकों के अलावा 11 छक्के लगाए और अंत तक नाबाद रहे।
'क्लब' 200 में शामिल हुआ एक और बल्लेबाज
4 of 8
आइए, जानते हैं कि वनडे क्रिकेट में अब तक किस-किस बल्लेबाज ने और कब-कब दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। 6 दोहरा शतक में 4 भारतीय बल्लेबाजों के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन
'क्लब' 200 में शामिल हुआ एक और बल्लेबाज
5 of 8
वेस्टइंडीज विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने इसी वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रनों की पारी खेलकर दोहरा शतक बनाने वाले क्लब में अपनी जगह गनाई थी। कैनबरा में धीमी शुरुआत से आगे बढ़ते हुए गेल ने वनडे की एक पारी में 200 रनों के आंकड़े को पार कर लिया जो वर्ल्ड कप में पहली डबल सेंचुरी भी बन गई।
विज्ञापन
'क्लब' 200 में शामिल हुआ एक और बल्लेबाज
6 of 8
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बड़ी पारियां खेलने में माहिर होते जा रहे हैं और एक साल बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 13 नवंबर, 2014 को 264 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेल डाली। यह वनडे की सबसे बड़ी पारी है, साथ ही रोहित दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिनके बल्ले से एक नहीं 2 बार दोहरा शतक निकला है। इसके 3 महीने बाद क्रिस गेल ने वर्ल्ड कप में दोहरा शतक ठोंक दिया।
विज्ञापन
'क्लब' 200 में शामिल हुआ एक और बल्लेबाज
7 of 8
सचिन तेंदुलकर के बाद वीरेंद्र सहवाग ने 8 दिसंबर, 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाते हुए 219 रनों की पारी खेली। सहवाग वनडे दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इसके बाद रोहित शर्मा ने 2 नवंबर, 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की पारी खेली। वह दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया और भारत के तीसरे बल्लेबाज बने।
कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल से पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने का यह कारनामा किया है। जिसमें रोहित शर्मा ने 2 बार दोहरा शतक जमाया। वनडे में पहला दोहरा शतक 24 फरवरी 2010 को लगा था जब सचिन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी।