क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा संग्राम आईसीसी वर्ल्ड कप शनिवार से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट में 14 टीमें भाग लेंगी और ये टीमें आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में अपनी-अपनी चुनौतियां पेश करेंगी। 45 दिन चलने वाले इस महायुद्ध की खुमारी हर ओर छाने लगी है। एक महिला प्रशंसक ने अपने सिर पर चोटी से वर्ल्ड कप की प्रतिकृति ही बनवा डाली।
विज्ञापन
छाने लगी वर्ल्ड कप की खुमारी, प्रशंसकों की दिलचस्प अदाएं
2 of 12
न सिर्फ भारत में बल्कि पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश के अलावा दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों में वर्ल्ड कप की दीवानगी देखते ही बनती है। चेन्नई में टीम इंडिया की सफलता के लिए खिलाड़ियों की तस्वीरों के साथ पूजा भी की गई।
विज्ञापन
छाने लगी वर्ल्ड कप की खुमारी, प्रशंसकों की दिलचस्प अदाएं
3 of 12
मुंबई में क्रिकेट के दीवानों की कोई कमी नहीं है। एक प्रशंसक ने अपने सिर के पिछले हिस्से पर वर्ल्ड कप की प्रतिकृति ही बनवा ली।
छाने लगी वर्ल्ड कप की खुमारी, प्रशंसकों की दिलचस्प अदाएं
4 of 12
चेन्नई में क्रिकेट के दीवानों और एक विशालकाय वर्ल्ड कप की प्रतिकृति के बीच खींची गई एक दिलचस्प तस्वीर।
विज्ञापन
छाने लगी वर्ल्ड कप की खुमारी, प्रशंसकों की दिलचस्प अदाएं
5 of 12
चेन्नई में करीब 3 हजार स्कूली छात्र वर्ल्ड कप की प्रतिकृति के साथ जश्न मनाते हुए। छात्रों ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन
छाने लगी वर्ल्ड कप की खुमारी, प्रशंसकों की दिलचस्प अदाएं
6 of 12
अमृतसर में एक पतंग बनाने वाले अपने पतंग को वर्ल्ड कप का ही रूप दे दिया। इस अनोखे पतंग में सभी टीमों के नाम रखे गए हैं। साथ ही टीम इंडिया के कप्तान धोनी की भी तस्वीर लगाई गई है।
विज्ञापन
छाने लगी वर्ल्ड कप की खुमारी, प्रशंसकों की दिलचस्प अदाएं
7 of 12
मुंबई में क्रिकेट के दीवानों की कोई कमी नहीं है। एक प्रशंसक ने अपने चेहरे पर भारत और पाक के झंडे बनवा लिए।
छाने लगी वर्ल्ड कप की खुमारी, प्रशंसकों की दिलचस्प अदाएं
8 of 12
मेजबान ऑस्ट्रेलिया में भी क्रिकेट की खुमारी देखी जा सकती है। न्यू साउथ वेल्स में मॉलीमूक बीच के किनारे एक परिवार क्रिकेट खेलने में व्यस्त है। क्रिकेट के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था किस तरह से की गई है इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं आप।
छाने लगी वर्ल्ड कप की खुमारी, प्रशंसकों की दिलचस्प अदाएं
9 of 12
न्यू साउथ वेल्स में मॉलीमूक बीच के किनारे एक क्रिकेट मैच के लिए लकड़ी के छोटे-छोटे डंडी को लेकर विकेट बना दिया गया। एक महिला शॉट लगाने का प्रयास करती हुई।
छाने लगी वर्ल्ड कप की खुमारी, प्रशंसकों की दिलचस्प अदाएं
10 of 12
वर्ल्ड कप से पहले कई प्रशंसक अपने-अपने अंदाज में क्रिकेट के महायुद्ध की तैयारी में जुटे हैं। मुंबई के हेयरस्टायलिस्ट ने कुछ इस तरह से वर्ल्ड कप का प्रतीक बनाया।
छाने लगी वर्ल्ड कप की खुमारी, प्रशंसकों की दिलचस्प अदाएं
11 of 12
मुंबई के एक सैलून में एक प्रशंसक ने अपने सिर के बालों पर कुछ इस तरह की वर्ल्ड कप की प्रतिकृति बनवा डाली।