टीम इंडिया ने इंदौर वनडे में दक्षिण अफ्रीका को बेहद शानदार मुकाबले में हराकर लगातार हार के सिलसिले को थाम भी दिया है। यहां दिलचस्प यह है कि भारत ने उस मैदान पर दौरे की पहली जीत हासिल की जहां पर अजेय है यानी टीम एक भी मैच हारी नहीं है।
विज्ञापन
टीम इंडिया की शानदार जीत में आपको दिखेगा 3 का शानदार संयोग
2 of 10
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने बुधवार रात जो जीत हासिल की है वह न सिर्फ धोनी बल्कि अन्य खिलाड़ियों के लिए मनोबल बढ़ाने वाला साबित होगा। इस जीत में आश्चर्यजनक रूप से 3 के अनोखे संयोग भी हैं जिसे पढ़कर आप रोमांचित हो जाएंगे ऐसी उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
टीम इंडिया की शानदार जीत में आपको दिखेगा 3 का शानदार संयोग
3 of 10
शुरुआत यहां से करते है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस दौरे में इंदौर पहुंचने से पहले टीम इंडिया को लगातार हार मिल रही थी। जारी दौरे में भारत को 4 में से 3 मैचों में हार मिली जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। यानी 3 हार के बाद भारत को मिली पहली जीत।
टीम इंडिया की शानदार जीत में आपको दिखेगा 3 का शानदार संयोग
4 of 10
इंदौर वनडे में दोनों टीमों की ओर से कुल 3 अर्धशतक लगे। जिसमें 2 भारत की ओर से और एक दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर से लगे। फिफ्टी वाली खेलने वाले बल्लेबाज रहे भारतीय कप्तान धोनी (नाबाद 92), अजिंक्य रहाणे (51) और फैफ डु प्लेसिस (51)।
विज्ञापन
टीम इंडिया की शानदार जीत में आपको दिखेगा 3 का शानदार संयोग
5 of 10
दोनों टीमों की ओर सभी 20 बल्लेबाज बल्लेबाजी करने उतरे जिसमें 3 अपना खाता भी नहीं खोल सके। सुरेश रैना और डेविड मिलर तो 0 पर आउट हो गए। तो 16 मिनट तक क्रीज पर रहने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल सके और नाबाद वापस लौटे। हालांकि उन्हें सिर्फ एक गेंद ही खेलने का मौका मिला क्योंकि धोनी ने लगातार स्ट्राइक अपने पास रखी और खाता नहीं खोल पाए।
विज्ञापन
टीम इंडिया की शानदार जीत में आपको दिखेगा 3 का शानदार संयोग
6 of 10
टीम इंडिया ने मजबूत अफ्रीकी टीम के सामने 248 रनों का ही लक्ष्य रखा था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लाजवाब गेंदबाजी की। युवा फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और शीर्ष क्रम के 4 में से 3 विकेट लेकर भारत की जीत की राह बना दी। साथ ही अपने 10 ओवर में सिर्फ 3 चौके ही दिए।
विज्ञापन
टीम इंडिया की शानदार जीत में आपको दिखेगा 3 का शानदार संयोग
7 of 10
बल्लेबाजी में विराट कोहली तो कुछ खास नहीं कर सके थे लेकिन जब टीम क्षेत्ररक्षण करने उतरी तो उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। मैच में उन्होंने कुल 3 कैच लपके और तीनों ही बेहद कठिन थे, लेकिन शानदार डाइव से कैच लपककर मैच को भारत के पक्ष में करने में अपनी खास भूमिका निभाई।
टीम इंडिया की शानदार जीत में आपको दिखेगा 3 का शानदार संयोग
8 of 10
उपकप्तान विराट कोहली ने 3 कैच लपके तो कप्तान धोनी ने भी 3 कैच किए। इस तरह से 10 में 7 बल्लेबाज जो कैच आउट हुए उसमें 6 कैच कप्तान और उपकप्तान ने ही लिए थे। धोनी ने एक स्टंप भी किया था।
टीम इंडिया की शानदार जीत में आपको दिखेगा 3 का शानदार संयोग
9 of 10
अक्षर पटेल ने जहां शीर्ष क्रम को तोड़ा तो तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने निचले क्रम के विकेट झटके। उन्होंने भी 3 विकेट निकाले। अंतिम 2 विकेट तो उन्होंने 3 गेंदों के अंदर झटके।