राजस्थान रॉयल्स के फिरकी गेंदबाज प्रवीण तांबे ने आईपीएल 7 में पहली हैट्रिक लगाने का कारनामा कर दिखाया है। आपके समक्ष पेश है आईपीएल में हैट्रिक चटकाने वाले सफल गेंदबाजों की जानकारी।
विज्ञापन
आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 12 चमत्कारी गेंदबाज
2 of 15
तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ऐसे पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में पहली हैट्रिक बनाई है। बालाजी ने 2008 में पंजाब किंग्स इलेवन की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार तीन गेंदों पर विकेट झटके थे।
विज्ञापन
आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 12 चमत्कारी गेंदबाज
3 of 15
अमित मिश्रा तब दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते थे और उन्होंने 2008 में डक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए आईपीएल की दूसरी हैट्रिक बनाई थी।
आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 12 चमत्कारी गेंदबाज
4 of 15
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज मखाया नतिनी ने 2008 में हैट्रिक बनाने का कारनामा किया था। इस साल तीन गेंदबाजों ने हैट्रिक बनाई थी। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज नतिनी ने कोलकाता के खिलाफ ऐसा किया था।
विज्ञापन
आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 12 चमत्कारी गेंदबाज
5 of 15
तब पंजाब किंग्स इलेवन की ओर से खेलते हुए युवराज सिंह ने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ हैट्रिक बनाया था। इस सत्र में हैट्रिक लगाने वाले वे पहले गेंदबाज बने थे।
विज्ञापन
आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 12 चमत्कारी गेंदबाज
6 of 15
मूल रूप से बल्लेबाज रोहित शर्मा पार्ट टाइम गेंदबाजी भी करते हैं। 2009 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने डक्कन चार्जर्स के लिए हैट्रिक लिया था। अब तक 5 गेंदबाज ऐसा कर चुके थे।
विज्ञापन
आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 12 चमत्कारी गेंदबाज
7 of 15
टीम इंडिया के शीर्ष आलराउंडर युवराज सिंह ने 2009 में अपनी दूसरी हैट्रिक पूरी की और ऐसा करने वाले वे पहले गेंदबाज भी बने। इस बार युवराज ने डक्कन चार्जर्स के खिलाफ हैट्रिक ली।
आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 12 चमत्कारी गेंदबाज
8 of 15
आईपीएल की सातवीं हैट्रिक निकली तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार की गेंद से। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की ओर से खेलते हुए प्रवीण ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैट्रिक ली। 2010 में खेले गए आईपीएल के तीसरे सत्र में यह एकमात्र हैट्रिक रहा।
आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 12 चमत्कारी गेंदबाज
9 of 15
2011 में डक्कन चार्जर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित मिश्रा ने पंजाब किंग्स इलेवन के खिलाफ हैट्रिक लिया। युवराज के बाद अमित ने भी दो हैट्रिक बनाई।
आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 12 चमत्कारी गेंदबाज
10 of 15
राजस्थान रॉयल्स के नवोदित गेंदबाज अजीत चंदीला ने 2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिखाया। हालांकि बाद में इस गेंदबाज पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगने पर प्रतिबंधित कर दिया गया।
आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 12 चमत्कारी गेंदबाज
11 of 15
कोलकाता नाइटराइडर्स के फिरकी गेंदबाज सुनील नारायन ने पंजाब किंग्स इलेवन के खिलाफ हैट्रिक बनाने का कारनामा किया। 2013 की यह पहली हैट्रिक रही।
आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 12 चमत्कारी गेंदबाज
12 of 15
डक्कन चार्जर्स से सनराइजर्स हैदराबाद हो चुकी टीम के लिए अमित मिश्रा ने दूसरी और अपनी कुल तीसरी बार हैट्रिक लेने का कारनामा करने वाले वे दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। अमित ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ लगातार तीन विकेट झटके।
आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 12 चमत्कारी गेंदबाज
13 of 15
42 साल के फिरकी गेंदबाज प्रवीण तांबे ने 2014 की पहली हैट्रिक पूरी कर ली है। आईपीएल के 7 सत्रों में तांबे हैट्रिक बनाने वाले 12वें गेंदबाज बन गए हैं।
आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 12 चमत्कारी गेंदबाज
14 of 15
42 साल के प्रवीण तांबे ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जोरदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हो गए।