क्रिकेट वर्ल्ड में चाहे बात बल्लेबाजी की हो या गेंदबाजी की, दोनों में दाएं हाथ के क्रिकेटरों की भरमार है। लेकिन बाएं हाथ के भी कुछ ऐसे धुरंधर क्रिकेटर हुए हैं जिन्होंने विपक्षी टीम को बहुत परेशान किया है। आइए, जानते हैं ऐसे 9 बाएं हाथ के गेंदबाजों के बारे में।
विज्ञापन
अलग-अलग देशों के ये गेंदबाज हैं एक जैसे!
2 of 10
शुरुआत वसीम अकरम से करते हैं। स्विंग में महारत हासिल करने वाले अकरम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे हैं और वह वनडे में 500 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज थे। अकरम ने 104 टेस्ट और 356 वनडे मैचों में क्रमशः 414 और 502 विकेट झटके हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 916 विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
अलग-अलग देशों के ये गेंदबाज हैं एक जैसे!
3 of 10
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जहीर खान भी स्विंग के मास्टर माने जाते हैं। वह नई बॉल के साथ स्विंग और पुरानी बॉल के साथ रिवर्स स्विंग कराने में माहिर हैं। करियर की शुरुआत में भारत के वसीम अकरम कहे जाने वाले जहीर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेल चुके हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 610 विकेट झटके हैं।
अलग-अलग देशों के ये गेंदबाज हैं एक जैसे!
4 of 10
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चामिंडा वास श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाज माने जाते हैं। 16 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वह कई बार अपनी टीम के खेवनहार साबित हुए। वास ने वनडे में 400 और टेस्ट में 355 विकेट झटके हैं। साथ ही अपने 6 टी-20 में 6 विकेट निकालने में कामयाब हुए। वह श्रीलंका के तीसरे क्रिकेटर हैं जिन्होंने सौ से ज्यादा टेस्ट खेलने का कीर्तिमान बनाया।
विज्ञापन
अलग-अलग देशों के ये गेंदबाज हैं एक जैसे!
5 of 10
बाएं हाथ के गेंदबाजों में सिर्फ तेज गेंदबाज ही नहीं हैं कुछ बेहतरीन फिरकी गेंदबाज भी हुए हैं। उन्हीं में न्यूजीलैंड के डैनिएल विटोरी। 112 टेस्ट, 275 वनडे और 33 टी-20 क्रिकेट खेलने वाले विटोरी अपने देश के सबसे सफल फिरकी गेंदबाज हैं। कीवी टीम की कप्तानी करने वाले विटोरी के खाते में 681 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
अलग-अलग देशों के ये गेंदबाज हैं एक जैसे!
6 of 10
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेज जॉनसन वर्तमान में दुनिया के सबसे खतरनाक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनकी ही कमाल की गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने रिटर्न एशेज सीरीज में इंग्लैंड को धो दिया था। वह अब तक 514 अंतरराष्ट्रीय विकेट झटक चुके हैं।
विज्ञापन
अलग-अलग देशों के ये गेंदबाज हैं एक जैसे!
7 of 10
इरफान पठान को करियर की शुरुआत में वसीम अकरम का क्लोन कहा जाता था। उन्होंने शुरुआत बेहद धमाकेदार अंदाज में की थी। स्पीड के साथ गजब की स्विंग पाने वाले इरफान ने 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं। बाद में उनकी गेंदबाजी का लय बिगड़ गया और वह अब टीम इंडिया से बाहर हैं।
अलग-अलग देशों के ये गेंदबाज हैं एक जैसे!
8 of 10
क्रिकेट जगत के महानतम आलराउंडरों में शुमार वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स बाएं हाथ के गजब के फिरकी गेंदबाज थे। 20 साल के अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने टेस्ट में 6 बार पांच या पांच से ज्यादा विकेट झटके हैं जबकि 8 बार 4 विकेट निकालने में कामयाब रहे हैं।
अलग-अलग देशों के ये गेंदबाज हैं एक जैसे!
9 of 10
दक्षिण अफ्रीका के फिरकी गेंदबाज पॉल एडम्स अपनी अजीबोगरीब गेंदबाजी शैली के लिए भी जाने जाते हैं। बाएं हाथ का यह गेंदबाज बेहद धीमी गेंद डालने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 45 टेस्ट में 134 विकेट झटके हैं जबकि वनडे में 24 मैचों में 29 विकेट लिए।
रेयान साइडबॉटम इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। 6 फुट 4 इंच लंबा यह तेज गेंदबाज काउंटी क्रिकेट में जबर्दस्त कामयाब रहा था लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका करियर बहुत लंबा नहीं चला।