फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से

Fri, 12 Sep 2014 11:36 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
टीम इंडिया में इस समय ढेरों सितारे हैं, लेकिन लाला अमरनाथ संभवतः ऐसे पहले क्रिकेटर हैं जिन्हें भारतीय क्रिकेट का पहला हीरो माना जा सकता है। आज उनकी 104वीं जयंती है। उनका जन्म 11 सितंबर, 1911 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था।
विज्ञापन

मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से

2 of 12
पूर्व कप्तान लाला अमरनाथ का करियर जितना शानदार रहा, उतना ही विवादित भी रहा। इंग्लैंड गए लाला को उनके ही कप्‍तान ने अनुशासनहीनता के कारण वापस भेज दिया था। जरूर पढ़िए, इस महान क्रिकेटर के जन्मदिन के अवसर पर उनकी क्रिकेट जीवन से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से

3 of 12
लाला अमरनाथ टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले न सिर्फ भारत के बल्कि एशिया के भी पहले बल्‍लेबाज हैं। उन्होंने यह शतक मुंबई के जिमखाना ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के तीसरे दिन 17 दिसंबर 1933 को लगाया था। उन्होंने दूसरी पारी में 118 रनों की पारी खेली। (फोटो-विकिपीडिया)

मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से

4 of 12
लाला अमरनाथ का यह शतक इस लिहाज से भी खास था क्योंकि यह उनका पहला टेस्ट मैच भी था और दोनों ही पारियों में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा स्कोर किया। हालांकि दूसरी पारी में खेली गई उनकी शतकीय पारी टीम को हार से टाल नहीं सकी। भारत यह मैच 9 विकेट से हारा था। उन्होंने पहली पारी में भी अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 38 रन बनाए।
विज्ञापन

मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से

5 of 12
लाला न सिर्फ बेहतरीन बल्‍लेबाज थे बल्कि वह गजब के गेंदबाज भी रहे। उन्होंने 1946 में इंग्लैंड दौरे के दौरान एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 5-5 विकेट झटके थे। साथ ही 3 बार 4-4 विकेट भी निकाले।
विज्ञापन

मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से

6 of 12
लाला अमरनाथ बाद में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने और उनकी अगुवाई में ही भारत 1952-53 में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीत सका था। भारत ने 2-1 से यह सीरीज जीती थी पाकिस्तान के खिलाफ।
विज्ञापन

मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से

7 of 12
लाला का टेस्ट करियर 19 साल तक रहा। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच दिसंबर, 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता में खेला था। इस दौरान उन्होंने कुल 24 टेस्ट मैच खेले, जिसमें एक शतक के अलावा 4 अर्धशतक लगाए। साथ ही लाला ने कुल 45 विकेट झटके।

मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से

8 of 12
टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक लगाने वाले पूर्व कप्तान लाला अमरनाथ के तीनों बेटों को भी टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिला। इनमें मोहिंदर अमरनाथ आगे चलकर भारतीय टीम के कप्तान भी बने।

मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से

9 of 12
लाला अमरनाथ एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने क्रिकेट के महानतम बल्‍लेबाज ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन को हिटविकेट आउट करने का कारनामा किया है। ब्रेडमैन अपने बेमिसाल करियर में सिर्फ एक बार ही हिटविकेट हुए हैं।

मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से

10 of 12
लाला अमरनाथ स्वतंत्र भारत में भारतीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट कप्तान बने और उनकी अगुवाई में टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया का दौरा किया था। इस तस्वीर में आमिर इलाही और दत्ताराम हैं जो लाला के साथ 1936 में इंग्लैंड के दौरे पर गए थे लेकिन लाला को बिना मैच खेले ही वापस लौटना पड़ा था।

मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से

11 of 12
1936 में इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम के कप्तान महाराज कुमार ऑफ विजयपुरम में लाला अमरनाथ को अनुशासनहीनता के कारण स्वदेश लौटा दिया था। लाला एक भी टेस्ट मैच खेल नहीं सके थे। बाद में लाला और अन्य कई लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसा राजनीति के कारण किया जा रहा है। महाराज को 1936 के दौरे के लिए कप्तान बनाया गया था।
विज्ञापन

मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से

12 of 12
लाला अमरनाथ की कप्‍तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान को हराया था। 1952 में भारत के दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने आई पाक टीम को टीम इंडिया ने ‌दिल्‍ली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में एक पारी 70 रन से हरा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें