महान पेले इस समय भारत में हैं, पहले कोलकाता में उनके प्रसशंकों ने उन्हें चौंका दिया फिर बाद में उन्होंने अपने अंदाज से सभी को चकित कर दिया। जानिए क्या था वो माजरा।
विज्ञापन
जब महान पेले ने CM ममता बनर्जी के हाथ को चूम लिया
2 of 12
इससे पहले ब्राजील के महान फुलबॉलर पेले जब मंच पर आए तब लगभग हजारों दर्शकों ने उनका खड़े होकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से साथ महान फुटबॉलर पेले ने कोलकाता में सोमवार की शाम को एक समारोह में पुरानी यादों के पन्ने खोले। साथ ही कहा कि वह अगर फुटबॉल के विकास के लिए वह भारत की किसी तरह मदद कर पाते हैं तो उन्हें इस बात की खुशी होगी।
विज्ञापन
जब महान पेले ने CM ममता बनर्जी के हाथ को चूम लिया
3 of 12
पेले ने एक कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, ऑस्कर विजेता संगीतज्ञ ए आर रहमान और 1977 की मोहन बागान टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की जिनके खिलाफ 38 साल पहले वह न्यूयॉर्क कास्मोस के लिए खेले थे। (फोटो- टि्वटर से)
जब महान पेले ने CM ममता बनर्जी के हाथ को चूम लिया
4 of 12
कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय बेहद खुशनुमा हो गया जब ऑस्कर विजेता संगीतज्ञ रहमान ने मंच पर हैप्पी बर्थडे जिंगल गाया और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ताली बजाते हुए उनका बखूबी साथ दिया।
विज्ञापन
जब महान पेले ने CM ममता बनर्जी के हाथ को चूम लिया
5 of 12
एआर रहमान ने हैप्पी बर्थडे जिंगल गाया था वो महान पेले के लिए था। हालांकि उनके जन्मदिन में अभी काफी समय है, लेकिन फुटबॉल के दीवाने शहर कोलकाता ने मौके का फायदा उठाया और सोमवार को ही जन्मदिन मना लिया। पेले का जन्मदिन 23 अक्टूबर को पड़ता है और इस बार वह 75 के हो जाएंगे।
विज्ञापन
जब महान पेले ने CM ममता बनर्जी के हाथ को चूम लिया
6 of 12
पेले के जन्मदिन की पूरी तैयारी प्रदेश सरकार ने कर रखी थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केक की व्यवस्था कराई। यह केक 1970 में ब्राजील के जीते विश्व कप ट्रॉफी के कॉपी थी। इस केक को पेले ने काटा। केक काटने के बाद स्टेडियम में मौजूद हजारों प्रशंसकों ने जमकर ताली बजाई।
विज्ञापन
जब महान पेले ने CM ममता बनर्जी के हाथ को चूम लिया
7 of 12
कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में केक काटने के बाद पेले ने इस खास दिन के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद उन्होंने एआर रहमान का गाना 'जय हो' गाया। पेले के केक काटने के बाद ममता बनर्जी ने उनको पहला टुकड़ा खिलाया।
जब महान पेले ने CM ममता बनर्जी के हाथ को चूम लिया
8 of 12
केक खाने के बाद पेले ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हाथ पकड़ा और उसे बड़े ही नजाकत के साथ चूम लिया।
जब महान पेले ने CM ममता बनर्जी के हाथ को चूम लिया
9 of 12
रहमान ने पेले की बॉयोपिक "पेले: बर्थ ऑफ ए लीजेंड" के लिए संगीत दिया है। उन्होंने भी मुलाकात को बेहद शानदार और यादगार बताया। वह पहली बार पेले से मिल रहे हैं।
जब महान पेले ने CM ममता बनर्जी के हाथ को चूम लिया
10 of 12
जब मोहन बागान के तत्कालीन कप्तान सुब्रत भट्टाचार्य के एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत के पास फुटबॉल में आगे बढ़ने के शानदार मौके हैं। आपको धैर्य और अनुभव की जरूरत पड़ती है। आपके पास प्रतिभाएं हैं लेकिन थोड़ा समय लगेगा।
जब महान पेले ने CM ममता बनर्जी के हाथ को चूम लिया
11 of 12
पेले ने शानदार कार्यक्रम के दौरान कहा, "आप कुछ करने के लिए पैदा होते हैं और ये भगवान का आपको तोहफा होता है। कोई गाने के लिए कोई खेल के लिए। मेरे पिता कहते थे कि फुटबॉल खेलो ये भगवान की ओर तुम्हें दिया गया तोहफा है। जो तुम्हें मिला उसके लिए भगवान का शुक्र अदा करो। अभ्यास और कड़ी मेहनत करो लेकिन कभी यह मत सोचना तुम ही सर्वश्रेष्ठ हो।"
पेले ने आगे कहा, "मैं भारत इसलिए आया हूं क्योंकि मैं यहां के लोगों को पसंद करता हूं। यहां बहुत सारे लोग ऐसे होंगे जो तब जन्मे भी नहीं होंगे जब 38 साल पहले मैं कोलकाता आया था। मैं यहां फिर आकर और नई पीढ़ी से मिलकर बेहद खुश हूं।" पेले ने अपने जीवन की खास जीत के बारे में बताया कि 1970 विश्व कप की जीत मेरे लिए सबसे खास थी क्योंकि उस समय वही टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी थे। उनके लिए यह विश्व कप सबसे मुश्किल था।