फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय

Tue, 09 Sep 2014 01:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
विराट कोहली इंग्लैंड दौरे में लगातार फ्लॉप रहे और ढाई महीने तक संघर्ष करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी-20 मुकाबले में उनका बल्ला चल निकला और अर्धशतक ठोक दिया। इस मैच में उन्होंने 66 रनों की पारी खेली।
Trending Videos
विज्ञापन

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय

2 of 12
टॉप 10 भारतीय बल्‍लेबाज
विराट कोहली की इस पारी से न सिर्फ उनका आत्मविश्वास वापस लौटा होगा, ‌बल्कि वह ट्वंटी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज भी बन गए हैं। आइए, जानते हैं क्रिकेट के इस फटाफट संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 भारतीय बल्‍लेबाजों के बारे में।
विज्ञापन

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय

3 of 12
इरफान पठान (10)
इरफान पठान भले ही लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हों, लेकिन वह टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों की सूची में 10वें पायदान पर हैं। पठान ने 24 मैचों की 14 पारियों में 172 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर है नाबाद 33 रन।
स्ट्राइक रेट-119.44।

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय

4 of 12
अजिंक्य रहाणे (9)
टीम इंडिया के उभरते बल्‍लेबाज अजिंक्य रहाणे इस मामले में नौंवें स्‍थान पर हैं। अब तक उन्होंने 11 मैचों में कुल 236 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया। उनका सर्वाधिक स्कोर है 61 रन।
स्ट्राइक रेट-118।
विज्ञापन

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय

5 of 12
युसूफ पठान (8)
इरफान पठान के बड़े भाई युसूफ पठान टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों में आठवें पायदान पर आते हैं। उन्होंने 22 मैचों की 18 पारियों में 236 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर है नाबाद 37 रन। स्ट्राइक रेट-146.58।
विज्ञापन

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय

6 of 12
वीरेंद्र सहवाग (7)
धाकड़ बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस मामले में सातवें नंबर पर हैं। 19 मैचों की 18 पारियों में सहवाग ने 394 रन बनाए और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर ह‌ै 68 रन। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं। स्ट्राइक रेट है- 145.38।
विज्ञापन

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय

7 of 12
रोहित शर्मा (6)
चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच नहीं खेल पाने वाले रोहित शर्मा छठे पायदान पर हैं। टी-20 के विशेषज्ञ बल्‍लेबाज कहे जाने वाले रोहित ने 42 मैचों की 35 पारियों में 7 अर्धशतकों के दम पर 739 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट-126.10।

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय

8 of 12
महेंद्र सिंह धोनी (5)
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर का 50वां टी-20 मैच खेला। उन्होंने 45 पारियों में 849 रन बनाए। 50 मैचों में खेलने के बावजूद धोनी अब तक एक भी फिफ्टी नहीं ठोक सके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर है नाबाद 48 रन। स्ट्राइक रेट-116.30।

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय

9 of 12
गौतम गंभीर (4)
बाएं हाथ के बल्‍लेबाज गौतम गंभीर ने 37 मैचों की 36 पारियों में 7 अर्धशतकों की मदद से 932 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर है 75 रन। स्ट्राइक रेट है-119.02। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गंभीर चौथे पायदान पर हैं।

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय

10 of 12
सुरेश रैना (3)
इंग्लैंड दौरे में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुरेश रैना टी-20 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों की सूची में तीसरे स्‍थान पर हैं। वह 44 मैचों की 38 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से 947 रन बना चुके है। टी-20 में शतक लगाने वाले वह एकमात्र भारतीय बल्‍लेबाज हैं। स्ट्राइक रेट है - 135.47।

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय

11 of 12
युवराज सिंह (2)
युवराज सिंह भले ही लंबे समय से टीम इंडिया में शामिल न हों, लेकिन वह टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। युवराज ने 40 मैचों की 37 पारियों में 8 अर्धशतकों की मदद से 968 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर है नाबाद 77 रन। स्ट्राइक रेट है - 144.69।
विज्ञापन

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय

12 of 12
विराट कोहली (1)
अपने अंतिम टी-20 मैच में अर्धशतक लगाकर फॉर्म में लौटे विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 28 मैचों की 26 पारियों में 972 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक भी लगाए। स्ट्राइक रेट है- 131.7। 78 रन उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें