फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी दाएं तो कभी बाएं, गेंदबाजों पर दोनों हाथ आजमाए

विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल के पिछले सभी सीजन की तरह इस बार भी क्रिकेट प्रशंसकों को पूरी उम्मीद है कि कुछ अलग और अनोखा हो। क्रिकेट के इस देसी त्यौहार में बल्लेबाज गेंदबाजों पर खूब रन बरसाते है और कई कीर्तिमान स्थापित करते है। मंगलवार को अहमदाबाद में हुए मैच में भी यही देखने को मिला। मौका था राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले का। मुकाबले में दोनों ओर से बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की बॉल की खूब धुनाई की और उन्हें बाउंड्री पहुंचाया।
विज्ञापन

कभी दाएं तो कभी बाएं, गेंदबाजों पर दोनों हाथ आजमाए

2 of 7
मुंबई ने टॉस जीता और पहले बैटिंग की। सधी शुरुआत लेकिन जल्दी खास विकेट गंवाने के बाद मुंबई एक बार बैकफुट में आ गई। लेकिन कीरोन पोलार्ड ने आकर टीम की लाज बचाई।
विज्ञापन

कभी दाएं तो कभी बाएं, गेंदबाजों पर दोनों हाथ आजमाए

3 of 7
पोलार्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर रन बरसाए। अपनी आतिशी पारी में पोलार्ड ने अजीबोगरीब शॉट भी लगाए।

कभी दाएं तो कभी बाएं, गेंदबाजों पर दोनों हाथ आजमाए

4 of 7
पोलार्ड मैदान में कभी दांए हाथ से शॉट मारते हुए दिख रहे थे तो कभी बाएं हाथ से। पोलार्ड ने 5 छक्के और 7 चौकों लगाकर मात्र 34 गेंदों में 70 रन बनाए। पोलार्ड ने 28 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए।
विज्ञापन

कभी दाएं तो कभी बाएं, गेंदबाजों पर दोनों हाथ आजमाए

5 of 7
पोलार्ड के साथ कोरी एंडरसन ने भी आतिशी पारी खेली। एंडरसन ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की। पोलार्ड ने एंडरसन के साथ ‌चौथे विकेट के लिए 54 गेदों में 100 रन की साझेदारी की। जिसकी मदद से मुंबई राजस्‍थान को एक सम्मानजनक स्कोर देने में कामयाब रही।
विज्ञापन

कभी दाएं तो कभी बाएं, गेंदबाजों पर दोनों हाथ आजमाए

6 of 7
अपनी पहली जीत की आस लिए मुंबई ने राजस्‍थान को 165 रनों का बड़ा लक्ष्य तो दे दिया लेकिन कप्तान रोहित शर्मा को क्या पता था कि इस मैच में भी उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। राजस्‍थान के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने शानदार बैटिंग की। हांलाकि वह अर्धशतक से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी दाएं तो कभी बाएं, गेंदबाजों पर दोनों हाथ आजमाए

7 of 7
रहाणे के आधे अधूरे काम को राजस्‍थान के कार्यवाहक कप्तान स्टीवन स्मिथ ने पूरा किया। स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की और टीम को लगातार तीसरी जीत दिलाई। अहमदाबाद में आईपीएल में किसी टीम द्वारा दूसरी पारी में खेला गया यह स्कोर सर्वाधिक स्कोर है। राजस्‍थान ने 165 रन बनाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें