महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली में बेस्ट कैप्टन कौन के जवाब पर कपिल देव बोले, बाप-बाप होता है और बेटा..बेटा।
विज्ञापन
धोनी-कोहली पर बोले कपिल, बाप- बेटे में फर्क समझो
2 of 7
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने टेस्ट कप्तानी को लेकर धोनी और कोहली के बीच किसी तुलना से इनकार करते हुए इशारों में कहा कि बाप-बाप ही होता है और बेटा...बेटा। ऐसे में बाप को बाप ही रहने दो और बेटे को बेटा।
विज्ञापन
धोनी-कोहली पर बोले कपिल, बाप- बेटे में फर्क समझो
3 of 7
कपिल देव ने कहा कि बाप-बेटे के बीच बराबरी नहीं हो सकती, विराट बाद में बाप बन जाएंगे।
धोनी-कोहली पर बोले कपिल, बाप- बेटे में फर्क समझो
4 of 7
एक क्रिकेट महोत्सव की शुरुआत पर मंगलवार को जयपुर में कपिल ने कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी को विराट कोहली से बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि धोनी की उपलब्धियों तक पहुंचने के लिए कोहली को अभी लंबी दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन
धोनी-कोहली पर बोले कपिल, बाप- बेटे में फर्क समझो
5 of 7
कपिल देव ने आगे कहा कि विराट कोहली अच्छे बल्लेबाज हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह भारत के कप्तान के तौर पर भी बेहतर साबित होंगे।
विज्ञापन
धोनी-कोहली पर बोले कपिल, बाप- बेटे में फर्क समझो
6 of 7
वीरेंद्र सहवाग को लेकर पूछे गए एक सवाल पर कपिल देव ने कहा कि सभी चाहते थे कि वीरेंद्र सहवाग का संन्यास मैदान पर हो, लेकिन सहवाग ने जितना खेल दिखाया, उसी में खुश रहना चाहिए।
कपिल देव ने कहा कि एक टेस्ट मैच खेलकर ना तो वह महान बन जाते और ना ही एक मैच नहीं खेलने से वह छोटे बन गए। हमें चयनकर्ताओं के फैसले का भी सम्मान करना चाहिए।