भारतीय क्रिकेट को लोकप्रियता के चरम पर पहुंचाने के मामले में कपिल देव का अहम योगदान माना जाता है। आज ही दिन कपिल ने एक ऐसी पारी खेली जिसने टीम इंडिया के टेंशन को दूर कर दिया और कुछ दिन बाद इसी टीम ने इतिहास ही रच दिया।
विज्ञापन
जब टीम का स्कोर था 4/9 तब कपिल ने खेली 175 वाली पारी
2 of 11
कपिल देव ने मैदान पर उस समय धमाकेदार पारी खेली थी जब टी-20 क्रिकेट का कोई नामोनिशान ही नहीं था और वनडे में भी 4 रन के औसत की बल्लेबाजी को भी तेज माना जाता था। उस समय कपिल ने मैदान के चारो ओर चौकों-छक्कों की बारिश कर दी थी और अकेले अपने दम पर विपक्षी टीम को हरा दिया था। क्रिस गेल से 3 दशक पहले ही कपिल ने उनकी जैसी विस्फोटक पारी खेली थी।
विज्ञापन
जब टीम का स्कोर था 4/9 तब कपिल ने खेली 175 वाली पारी
3 of 11
कपिल देव के दम पर भारत यह मैच इसलिए जीता था क्योंकि उन्होंने इस मैच में टीम इंडिया की ओर से बनाए रन में 66 फीसदी योगदान अपने बल्ले से दिया था। और वह भी तब जब वह बल्लेबाजी करने आए तो टीम के 5 विकेट महज 17 रन पर गिर गए थे।
जब टीम का स्कोर था 4/9 तब कपिल ने खेली 175 वाली पारी
4 of 11
यहां बात हो रही है 1983 में वर्ल्ड कप की। वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने से पहले भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार नहीं थी। लीग चरण में जिम्बाब्वे के खिलाफ उसकी हालत बेहद खराब हो गई थी और उसके 4 विकेट 9 रन पर ही गिर गए थे। टीम गहरे संकट में थी क्योंकि इतने खराब प्रदर्शन से भारत पर हार का संकट दिख रहा था।
विज्ञापन
जब टीम का स्कोर था 4/9 तब कपिल ने खेली 175 वाली पारी
5 of 11
इंग्लैंड के टनब्रिज वेल्स के नेविल ग्राउंड में 18 जून 1983 को वर्ल्ड कप के लीग चरण में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने गजब की शुरुआत की और 9 रन पर ही भारत के 4 विकेट झटक लिए, फिर 17 रन पर उसका एक और विकेट गिर गया। टीम इंडिया पर पूरे ओवर भी खेल पाने का संकट मंडराने लगा।
विज्ञापन
जब टीम का स्कोर था 4/9 तब कपिल ने खेली 175 वाली पारी
6 of 11
चार विकेट गिरने के बाद कपिल देव क्रीज पर आए लेकिन उनके सामने पांचवां विकेट गिरने के बाद उन्होंने अकेले ही मोर्चा संभाला और 138 गेंदों में नाबाद 175 रनों की परी खेल डाली। कपिल की पारी का तोड़ अफ्रीकी टीम के गेंदबाजों के पास नहीं था। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और 6 छक्के जमाए।
विज्ञापन
जब टीम का स्कोर था 4/9 तब कपिल ने खेली 175 वाली पारी
7 of 11
कपिल ने नाबाद 175 रन बनाए। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि भारत की ओर से इस मैच में दूसरा श्रेष्ठ स्कोर था नाबाद 24 रन जो सैयद किरमानी ने बनाए थे। कपिल की आतिशी पारी के दम पर भारत ने 60 ओवर में 8 विकेट पर 266 रन बना लिए।
जब टीम का स्कोर था 4/9 तब कपिल ने खेली 175 वाली पारी
8 of 11
कपिल की ऐतिहासिक पारी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे की टीम को लक्ष्य के पास जाने भी नहीं दिया और 57 ओवर में 235 रनों पर आउट कर टीम को बड़ी जीत दिला दी। इस शानदार जीत के 7 दिन बाद कपिल देव की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1983 का वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया।
जब टीम का स्कोर था 4/9 तब कपिल ने खेली 175 वाली पारी
9 of 11
यही वर्ल्ड कप है जिसके बाद भारत में क्रिकेट ने अपार लोकप्रियता हासिल की और अन्य खेलों को पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे लोकप्रिय खेल बन गया। इसमें कपिल देव की इस यादगार पारी का योगदान सबसे ज्यादा है।
जब टीम का स्कोर था 4/9 तब कपिल ने खेली 175 वाली पारी
10 of 11
भारतीय क्रिकेट को लोकप्रियता के चरम पर पहुंचाने के मामले में कपिल देव का अहम योगदान माना जाता है। आज ही दिन कपिल ने एक ऐसी पारी खेली जिसने टीम इंडिया के टेंशन को दूर कर दिया और कुछ दिन बाद इसी टीम ने इतिहास ही रच दिया।
जब टीम का स्कोर था 4/9 तब कपिल ने खेली 175 वाली पारी
11 of 11