फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन

विज्ञापन
1 of 9
अभी कुछ समय पहले तक यह कहा जा रहा था कि सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, रिकी पोंटिंग और ब्रायन लारा जैसे कई बड़े बल्लेबाजों के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह कौन भरेगा इस पर हमेशा सवाल उठते रहे थे लेकिन कुछ ही समय के अंदर कई युवा बल्लेबाज क्रिकेट वर्ल्ड में आए और अपनी चमकदार बल्लेबाजी से लगातार पहचान बनाने लगे हैं।
विज्ञापन

बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन

2 of 9
इन्हीं बल्लेबाजों में एक उभरते बल्लेबाज हैं केन विलियम्सन। न्यूजीलैंड के मध्य क्रम के बल्लेबाज विलियम्सन क्रिकेट वर्ल्ड के शीर्ष बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और साल 2015 उनके लिए तो बेहद शानदार साबित हो रहा है। इस साल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक दो नहीं बल्कि 13 बार 85 या उससे ज्यादा का स्कोर किया है।
विज्ञापन

बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन

3 of 9
2010 के बाद केन विलियम्सन एक साल (2015) में 13 बार 85 या उससे ज्यादा का स्कोर करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ऐसा कारनामा सिर्फ 4 बल्लेबाज ही कर सके थे। इन 4 बल्लेबाजों में से एक टीम इंडिया से भी जुड़े रहे हैं।

बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन

4 of 9
केन विलियम्सन से पहले एक साल में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी-20) में 13 बार 85 या उससे ज्यादा की पारी खेलने की शुरुआत आज से 18 साल पहले हुई थी। 1997 में श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे और उन्होंने सिर्फ 11 मैचों में 10 शतक और 5 अर्धशतक से 1525 रन बनाए थे। हालांकि उनके समय में टी-20 नहीं शुरू हुई थी।
विज्ञापन

बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन

5 of 9
अरविंद डी सिल्वा के बाद अगले ही साल सचिन तेंदुलकर ने भी यह उपलब्धि हासिल कर ली। 1998 में तेंदुलकर ने 13 मैचों में 12 शतक और एक अर्धशतक के साथ रिकॉर्ड 1655 रन बनाए थे। उनका औसत रहा 206.87।
विज्ञापन

बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन

6 of 9
अरविंद और सचिन के बाद एक साल में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी-20) में 13 बार 85 या उससे ज्यादा की पारी खेलने वाले अन्य दो बल्लेबाज हैं तिलकरत्न दिलशान (2009) और हाशिम अमला (2010)। 1997-98 के बाद 2009 और 2010 में बल्लेबाजों ने यह कारनामा किया है। इसका मतलब तो यही है कि अगले साल भी कोई न कोई बल्लेबाज 13 बार 85 से ज्यादा की अंतरराष्ट्रीय पारियां खेलेगा।
विज्ञापन

बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन

7 of 9
ड्यूडिन में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन केन विलियम्सन ने पहली पारी में 88 रनों की पारी खेली थी। इसके साथ ही वह लगातार 45 पारियों में सबसे ज्यादा 50 या उससे बड़ी पारी खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इंग्लैंड के जोए रूट ने 45 पारियों में 20 बार तो विलियम्सन ने 19 बार 50 रनों के आंकड़े को पार किया है।

बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन

8 of 9
लगातार 45 अंतरराष्ट्रीय पारियों में सबसे ज्यादा बार 50 रनों के आंकड़े को पार करने के मामले में केन विलियम्सन (19) भले ही जोए रूट (20) से पीछे हों लेकिन साल 2015 में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में वह आगे चल रहे हैं। विलियम्सन ने 37 मैचों से 2453 रन बनाए हैं वहीं रूट ने 36 मैचों से 2131 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन

9 of 9
केन विलियम्सन ने साल 2015 में 13 मैचों की 13 पारियों में 7 शतक जबकि 6 अर्धशतक लगाए हैं। लेकिन उनसे पहले जिन 4 बल्लेबाजों ने एक साल में 13 बार 85 से ज्यादा की पारियां खेली हैं उन सभी ने 10 से ज्यादा शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें