नए साल पर एक और खिलाड़ी ने अपना घर बसा लिया है, खास बात यह है कि उसकी पत्नी योग की जबर्दस्त दीवानी है। दोनों के बीच पिछले 2 साल से रोमांस चल रहा था। (सभी फोटो-सोशल मीडिया से साभार)
विज्ञापन
योग की दीवानी माडॅल से एक खिलाड़ी ने रचाई शादी
2 of 13
साल 2015 के पहले ही दिन विवाह के बंधन में बंधने वाली यह जोड़ी है फॉर्मूला वन चालक जेसन बटन और सुपर मॉडल जेसिका मिशिबाता ने अमेरिका के हवाई द्वीप में शादी कर ली।
विज्ञापन
योग की दीवानी माडॅल से एक खिलाड़ी ने रचाई शादी
3 of 13
ब्रिटिश फॉर्मूला वन चालक जेसन बटन की जीवनसंगिनी मॉडल जेसिका मिशिबाता जापान से ताल्लुक रखती हैं। और अपने देश में बतौर मॉडल काफी चर्चित हैं।
योग की दीवानी माडॅल से एक खिलाड़ी ने रचाई शादी
4 of 13
मॉडल जेसिका मिशिबाता अपने देश जापान में काफी चर्चित हैं। योग के बहाने अपने प्रेमी जेसन बटन के साथ रोमांस करती जेसिका।
विज्ञापन
योग की दीवानी माडॅल से एक खिलाड़ी ने रचाई शादी
5 of 13
मॉडल जेसिका मिशिबाता को आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि वह योग मुद्रा में हैं और योगाभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
योग की दीवानी माडॅल से एक खिलाड़ी ने रचाई शादी
6 of 13
मॉडल जेसिका मिशिबाता पिछले साल तक अपने मंगेतर के हर रेस में उनके साथ रहती थीं। पिछले सत्र का अंतिम रेस जो अबु धाबी में आयोजित किया गया उस समय की तस्वीर लेती जेसिका।
विज्ञापन
योग की दीवानी माडॅल से एक खिलाड़ी ने रचाई शादी
7 of 13
ब्रिटिश फॉर्मूला वन चालक जेसन बटन जो मैक्लॉरेन की टीम से जुड़े हुए हैं ने परिधानों की विख्यात मॉडल जेसिका मिशिबाता से पिछले साल ही सगाई की थी और नए साल की शुरुआत में ही दोनों ने एक-दूसरे का होने का फैसला लिया और अपनी दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की।
योग की दीवानी माडॅल से एक खिलाड़ी ने रचाई शादी
8 of 13
मॉडल जेसिका मिशिबाता को आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि वह योग मुद्रा में हैं और योगाभ्यास कर रही हैं। जेसिका को जेसन ने पिछले साल वेलेंटाइन डे पर 2 लाख 50 हजार पाउंड्स की अंगूठी देकर प्रपोज किया था।
योग की दीवानी माडॅल से एक खिलाड़ी ने रचाई शादी
9 of 13
मॉडल जेसिका मिशिबाता अपने देश जापान में काफी चर्चित हैं। 2 महीने पहले योगाजर्नल के जापानी संस्करण में वह योगकी मुद्रा में कवर पृष्ठ पर नजर आई थी।
योग की दीवानी माडॅल से एक खिलाड़ी ने रचाई शादी
10 of 13
2013 में ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में फॉर्मूला वन रेस आयाजित किया गया। जिसमें दुनियाभर की टीम भारत पहुंची थीं। जेसन बटन भी अपनी मैक्लॉरेन टीम के साथ आए थे। इस दौरान उनकी प्रेमिका जेसिका मिशिबाता भारतीय परिधान (साड़ी) में कुछ इस कदर दिलकश नजर आईं।
योग की दीवानी माडॅल से एक खिलाड़ी ने रचाई शादी
11 of 13
हवाई में जेसन बटन और जेसिका मिशिबाता ने शादी करने के बाद मिस्टर एंड मिसेज बटन के नाम से अपने प्रशंसकों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी। जेसिका की मां जापानी हैं और पिता अर्जेंटीना के हैं। हालांकि उनके पिता का वंश स्पेनिश और इटली से जुड़ा हुआ है।
योग की दीवानी माडॅल से एक खिलाड़ी ने रचाई शादी
12 of 13
34 साल के जेसन बटन के लिए पिछला साल थोड़ा खराब रहा था क्योंकि उनके पिता जॉन का निधन हो गया था। हालांकि इस साल उन्होंने शादी कर साल की शानदार शुरुआत की है। बटन ने 2009 में ब्रॉन के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप जीता था। हाल ही में उन्होंने ऐलान किया कि वह 2015 तक मैक्लॉरेन के साथ जुड़े रहेंगे।
मॉडल जेसिका मिशिबाता यूं तो जापान और अर्जेंटीना की हैं, लेकिन उनका एक कनेक्शन भारत के साथ भी जुड़ा हुआ है। वह योग की जबर्दस्त दीवानी हैं और लगातार योग करती हैं।