ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वनडे सीरीज से टीम इंडिया की ओर से 4 खिलाड़ियों ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की जिसमें रिषि धवन और जसप्रीस बुमराह भी शामिल हैं। बुमराह को टीम में मोहम्मद शमी की जगह शामिल किया गया। वह एक दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचे और आज उन्हें सिडनी में अंतिम मैच के लिए शामिल भी कर लिया गया।
विज्ञापन
धवन का 7 दिन का इंतजार, बुमराह ने 17वीं गेंद पर किया कमाल
2 of 6
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की ओर से वनडे करियर की शुरुआत करने वाले 210वें खिलाड़ी हैं। इस सीरीज में बरिंदर सरां, रिषि धवन, गुरकीरत सिंह मान के बाद बुमराह ने भी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया है।
विज्ञापन
धवन का 7 दिन का इंतजार, बुमराह ने 17वीं गेंद पर किया कमाल
3 of 6
तेज गेंदबाज बरिंदर सरां ने सीरीज के पहले ही मैच में अपना वनडे करियर शुरू किया और शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट भी झटके, लेकिन टीम यह मैच हार गई थी। जबकि रिषि धवन और गुरकीरत सिंह मान अपने करियर के पदार्पण मैच में एक भी विकेट नहीं ले सके। हालांकि नवोदित गेंदबाजों का पहला मैच टीम के लिए सही नहीं रहा और उसे हार मिली।
धवन का 7 दिन का इंतजार, बुमराह ने 17वीं गेंद पर किया कमाल
4 of 6
गेंदबाजी ऑलराउंडर रिषि धवन ने 17 जनवरी को मेलबर्न वनडे से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन 33 रन देने के बावजूद एक भी विकेट नहीं झटक पाए। इसके बाद वह कैनबरा वनडे में भी विकेट नहीं निकाल पाए थे। उन्हें अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सफलता के लिए 7 दिन का इंतजार करना पड़ा और तीसरे वनडे में जाकर उनकी यह तमन्ना पूरी हुई।
विज्ञापन
धवन का 7 दिन का इंतजार, बुमराह ने 17वीं गेंद पर किया कमाल
5 of 6
शुरुआती 4 मैच हारकर पहले ही सारीज गंवा चुकी टीम इंडिया ने सिडनी वनडे में एक और नए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर दांव लगाया। बुमराह को चोटिल मोहम्मद शमी की जगह शामिल किया गया था। उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और बल्लेबाजों पर खासा दबाव बनाया।
धवन का 7 दिन का इंतजार, बुमराह ने 17वीं गेंद पर किया कमाल
6 of 6
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ पर खासा दबाव बनाया और अपने तीसरे ही ओवर यानी अपने 17वें गेंद पर उनका शिकार भी कर लिया। अंतरराष्ट्रीय करियर में किसी नवोदित गेंदबाज का इससे बड़ा विकेट क्या होगा कि उनका पहला विकेट विपक्षी कप्तान का हो। खासकर स्टीवन स्मिथ का जो इस समय टेस्ट में नंबर वन बल्लेबाज हैं।