टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली इस साल क्रिकेट के मैदान पर जमकर रन बनाते रहे तो दूसरी ओर मैदान के बाहर पहली बार खुल कर रोमांस करते दिखे। साल का अंत होते-होते उनका प्यार सबसे सामने आ गया।
विज्ञापन
क्या अब विराट के लिए लकी हो गईं अनुष्का शर्मा!
2 of 10
विराट कोहली साल की शुरुआत में टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर थे, तो पीछे-पीछे अनुष्का शर्मा भी वहीं पहुंच गई। दोनों को एक साथ न्यूजीलैंड की सड़कों पर घूमते देखा गया। हालांकि दोनों के बीच रोमांस की खबरें पिछले साल से आ रही थीं लेकिन इस साल मामला काफी आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
क्या अब विराट के लिए लकी हो गईं अनुष्का शर्मा!
3 of 10
न्यूजीलैंड की सड़कों पर साथ-साथ घूमते पकड़े जाने के बाद विराट और अनुष्का अपने देश में खुलकर मिलने लगे। कहा जाता है कि कोहली जब भी मुंबई में रहते तो वह अनुष्का के साथ ही उनके घर पर रहते थे। इसके अलावा वह अनुष्का की शूटिंग देखने जयपुर और श्रीलंका भी जा चुके हैं।
क्या अब विराट के लिए लकी हो गईं अनुष्का शर्मा!
4 of 10
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक साथ पहली बार सार्वजनिक तौर पर इंडियन सुपर लीग (आईसीएल) में कोहली की फुटबॉल टीम का मैच देखने पुणे में नजर आई।
विज्ञापन
क्या अब विराट के लिए लकी हो गईं अनुष्का शर्मा!
5 of 10
विराट और अनुष्का पहली बार एक फुटबॉल मैच के दौरान दिखाई दिए। लेकिन कोहली एक क्रिकेटर हैं और सभी की नजर इस बात पर थी कि अनुष्का उनकी बल्लेबाजी देखने कब स्टेडियम आती हैं। प्रशंसकों की यह तमन्ना जल्द पूरी हो गई और वह श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद वनडे मैच के दौरान कोहली की पारी देखने स्टेडियम आईं। भारत न सिर्फ यह मैच जीता बल्कि कोहली ने अपनी फिफ्टी भी जमाई।
विज्ञापन
क्या अब विराट के लिए लकी हो गईं अनुष्का शर्मा!
6 of 10
बीसीसीआई ने विराट कोहली समेत अन्य क्रिकेटरों की ख्वाहिश पूरी करते हुए सभी भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों या उनकी गर्लफ्रेंड्स को ऑस्ट्रेलिया जाने और उनसे मिलने की अनुमति दे दी। अनुष्का शर्मा भी इसका फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई और मेलबर्न टेस्ट मैच की दर्शकदीर्घा में नजर आईं।
विज्ञापन
क्या अब विराट के लिए लकी हो गईं अनुष्का शर्मा!
7 of 10
अनुष्का शर्मा दूसरी बार विराट कोहली की पारी देखने स्टेडियम पहुंची थी, लेकिन इस बार मौका कुछ अलग था। कोहली पर विदेशी धरती खासकर ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर बल्लेबाजी करना और टेस्ट मैच में टीम इंडिया को संकट से बाहर निकालने का दोहरा दबाव था। अनुष्का की मौजूदगी में कोहली ने मेलबर्न में जोरदार शतक लगाया और अपनी दिलरुबा को खुश कर दिया।
क्या अब विराट के लिए लकी हो गईं अनुष्का शर्मा!
8 of 10
विराट कोहली के लिए मेलबर्न टेस्ट मैच की पहली पारी शतक लगाना आसान नहीं था क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार उन पर दबान बना रही थी। फिर भी उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ दोहरी शतकीय साझेदारी करते हुए अपने-अपने शतक लगाए। कोहली ने शतक लगाने के बाद स्टेडियम में बैठी अनुष्का को फ्लाइंग किस भी दिया जिसे उन्होंने कुछ इस तरह से लिया।
क्या अब विराट के लिए लकी हो गईं अनुष्का शर्मा!
9 of 10
मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के अंतिम दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 384 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन 19 रन पर 3 विकेट गंवा देने से भारत जीत के लक्ष्य से दूर हो गया। इस बीच विराट कोहली ने एक बार फिर अजिंक्य रहाणे के साथ टिकाऊ साझेदारी कर भारत को संकट से बाहर निकाला। साथ ही उन्होंने अनुष्का की मौजूदगी में अर्धशतक भी ठोक दिया।
अनुष्का शर्मा अब विराट कोहली के अलावा टीम इंडिया के लिए भी लकी मस्कट बनती जा रही हैं। अनुष्का अब तक 3 बार कोहली की पारी देखने स्टेडियम आ चुकी हैं और तीनों ही बार उन्होंने 50 से ज्यादा रन बनाए हैं, इसमें एक शतक भी शामिल है। कोहली के अलावा टीम के लिए भी वह लकी हैं क्योंकि उनके रहते भारत अब तक कोई मैच नहीं हारा है। भारत मेलनर्ब टेस्ट हारते-हारते बचा।