फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र को पीछे छोड़ IPL में धूम मचा रहे हैं ये 'बूढ़े शेर'

विज्ञापन
1 of 6
क्रिकेट में एक पुरानी कहावत है कि उम्र बढ़ने के साथ आपके लिए मौके भी कम होने लगते है। गर्मी और विभिन्न परिस्थितियों में मैदान में उतरने वाले खिलाड़ी के लिए फिट रहना काफी जरुरी होता है। उम्र बढ़ने के साथ आप मैदान में हर वक्त चुस्त दुरुस्त नहीं रह सकते। आइए जानें ऐसे 5 उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में जो इस कहावत को झुठलाकर आईपीएल के इस सीजन में धूम मचा रहे है।
विज्ञापन

उम्र को पीछे छोड़ IPL में धूम मचा रहे हैं ये 'बूढ़े शेर'

2 of 6
ब्रैड हॉगः 44 वर्ष से ज्यादा उम्रदराज यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर आईपीएल-8 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा है। हॉग ने 1996 से क्रिकेट करियर की शुरुआत की और 2008 में आखिर अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। हालांकि क्रिकेट को सात साल पहले अलविदा कहने के बाद भी यह क्रिकेटर आईपीएल में धूम मचा रहा है। अपनी धारदार फिरकी के दम पर इस कंगारू खिलाड़ी की गेंदबाजी में वहीं पुरानी धार है जो पहले हुआ करती थी। हॉग ने ‌न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि फि‌ल्डिंग में भी खुद को साबित ‌किया है। इस सीजन में अभी तक हॉग ने कुल 4 मैचों में हिस्सा लिया और 8 विकेट झटके।
विज्ञापन

उम्र को पीछे छोड़ IPL में धूम मचा रहे हैं ये 'बूढ़े शेर'

3 of 6
प्रवीन तांबेः 44 साल की दहलीज पर खड़े प्रवीन तांबे मूल रुप से मुंबई के है। लेकिन आईपीएल के इस सीजन में राजस्‍थान रॉयल्स का हिस्सा है। ‌दांए हाथ के फिरकी गेंदबाज तांबे राजस्‍थान टीम की रीढ़ है। भले ही इनकी उम्र बतौर क्रिकेटर फिट नहीं होती लेकिन अभी भी इनकी धारदार गेंदबाजी को समझ पाना बल्लेबाज के लिए टेढ़ी खीर के बराबर है। तांबे आईपीएल में काफी चर्चित नाम बन चुके है। भले ही तांबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा नहीं है ले‌किन इनके नाम इस सीजन में अब तक 6 विकेट है।

उम्र को पीछे छोड़ IPL में धूम मचा रहे हैं ये 'बूढ़े शेर'

4 of 6
जहीर खानः एक वह दौर था जब जहीर खान टीम इंडिया की गेंदबाजी में काफी रोल निभाते थे। टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज के आगे विपक्षी बल्लेबाजों के लिए टिकना काफी मुश्किल होता था। लेकिन इंज्युरी के चलते टीम से बाहर हुए जहीर ने आईपीएल के जरिए अपनी उपयोगिता साबित की है। 37 साल के हो चुके जहीर इस आईपीएल में दिल्ली डे‌यरडेविल्स टीम का हिस्सा है। बढ़ती उम्र के बावजूद जहीर का आईपीएल में कमबैक ही बड़ा शानदार रहा। जब इस सीजन में पहली बार उतरे ‌जहीर ने किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को दो गेंद के अंदर ही आउट कर दिया। जहीर ने इस सीजन में 2 मैच खेले है और 2 विकेट भी चटकाए है। उनका शानदार प्रदर्शन अभी भी जारी है।
विज्ञापन

उम्र को पीछे छोड़ IPL में धूम मचा रहे हैं ये 'बूढ़े शेर'

5 of 6
हरभजन सिंहः टीम इंडिया के महान स्पिनरों में शुमार हरभजन सिंह 34 साल के हो चुके है। लेकिन जब यह ऑलराउंडर मैदान में उतरता है, तो इनकी उम्र का पता नहीं चलता। हर वक्त मैदान में चुस्त दुरुस्त दिखने वाले भज्जी अब आईपीएल में धूम मचा रहे है। इस सीजन में वह मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे है। उनके नाम आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी है। इसके अलावा वह 8 विकेट भी ले चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र को पीछे छोड़ IPL में धूम मचा रहे हैं ये 'बूढ़े शेर'

6 of 6
आशीष नेहराः टीम इंडिया का एक और सितारा उम्र को मात देकर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन दे रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेल रहे आशीष नेहरा की गेंदबाजी का मुरीद कौन नहीं है? कभी टीम इंडिया की ओर से विपक्षी बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ाते नेहरा इस बार चेन्नई की ओर से यह काम कर रहे है। 36 साल के हो चुके नेहरा आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी है। नेहरा ने 10 मैचों में कुल 17 विकेट चटकाए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें