फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंदबाजों ने किया गजब, 94वीं टेस्ट सीरीज में झटके पूरे 60 विकेट

विज्ञापन
1 of 8
विदेशी धरती पर भारत के खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण गेंदबाजों की नाकामी को माना जाता है। लेकिन श्रीलंका की धरती पर भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा लाजवाब खेल दिखाया कि मेजबान टीम भी कुछ नहीं कर सकी और सीरीज में बढ़त बनाने के बाद भी हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन

गेंदबाजों ने किया गजब, 94वीं टेस्ट सीरीज में झटके पूरे 60 विकेट

2 of 8
यह भारतीय गेंदबाजों का ही कमाल था कि उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। टीम इंडिया ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों ने 1988-89 के बाद पहली बार पूरे के पूरे विकेट यानी 60 विकेट झटक लिए।
विज्ञापन

गेंदबाजों ने किया गजब, 94वीं टेस्ट सीरीज में झटके पूरे 60 विकेट

3 of 8
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुई इस सीरीज से पहले 1988-89 में अपने घर में न्यूजीलैंड से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में सभी के सभी 60 विकेट झटके थे। उस समय फिरकी गेंदबाजों अरसद अयूब और नरेंद्र हिरवानी ने 60 में से 41 विकेट निकाले।

गेंदबाजों ने किया गजब, 94वीं टेस्ट सीरीज में झटके पूरे 60 विकेट

4 of 8
टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में 3 मैचों की यह 94वीं टेस्ट सीरीज थी और इससे पहले सिर्फ 2 बार ही गेंदबाज पूरे 60 विकेट निकाल पाए। 1988-89 के 28 साल बाद भारतीय गेंदबाजों ने यह कारनामा कर दिखाया। इस बार का कारनामा इसलिए भी खास है क्योंकि यह भारत से बाहर हुआ।
विज्ञापन

गेंदबाजों ने किया गजब, 94वीं टेस्ट सीरीज में झटके पूरे 60 विकेट

5 of 8
भारत ने 3 मैचों की खेली गई 94 टेस्ट सीरीज में 2 बार 60 विकेट झटके जबकि 2 बार एक-एक विकेट से 60 विकेट से दूर रह गए यानी 59 विकेट हासिल किए। वैसे भारतीय गेंदबाजों ने 16 बार 50 या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं इन 94 सीरीज में।
विज्ञापन

गेंदबाजों ने किया गजब, 94वीं टेस्ट सीरीज में झटके पूरे 60 विकेट

6 of 8
विदेशी धरती पर भारतीय फिरकी गेंदबाजों का 3 मैचों या उससे छोटी टेस्ट सीरीज में यह संयुक्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। इस सीरीज में फिरकी गेंदबाजों ने कुल 37 विकेट निकाले। इससे पहले 1971 में 3 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 37 विकेट झटके थे।
विज्ञापन

गेंदबाजों ने किया गजब, 94वीं टेस्ट सीरीज में झटके पूरे 60 विकेट

7 of 8
आर अश्विन ने विदेशी धरती पर पहली बार 3 या उससे कम मैचों की टेस्ट सीरीज में 20 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस सीरीज में अश्विन ने 21 विकेट लिए।

विज्ञापन

गेंदबाजों ने किया गजब, 94वीं टेस्ट सीरीज में झटके पूरे 60 विकेट

8 of 8
विदेशी धरती पर ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया किसी टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई हो और जोरदार वापसी करते हुए सीरीज अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम ने 2 बार ऐसा कारनामा किया और दोनों ही बार अपने घर में किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें