मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को इलाहाबाद के लोगों को तकरीबन तीन अरब रुपये की परियोजनाओं का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने नैनी के सड़वा गांव में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती हाईटेक टाउनशिप, राज्य विश्वविद्यालय समेत कुल 29 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। (अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)
विज्ञापन
ये रहीं 3 अरब की वो योजनाएं, जिन्हें अखिलेश ने दी हरी झंडी
2 of 12
कार्यक्रम में सपा के महासचिव एवं पूर्व सांसद कुंवर रेवती, मंत्री शिवाकांत ओझा, पूर्व सांसद अतीक अहमद, विधायक परवेज अहमद, गामा पांडेय, प्रशांत सिंह, विजमा यादव, सईद अहमद, अंसार अहमद, सत्यवीर मुन्ना, डॉ.अजय भारतीय, जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, कमिश्नर राजन शुक्ला, डीएम कौशल राज शर्मा, एडीए उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय सहित अन्य विभागों के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
ये रहीं 3 अरब की वो योजनाएं, जिन्हें अखिलेश ने दी हरी झंडी
3 of 12
इन परियोजनाओं का हुआ शिलन्यास- 75 करोड़ की लागत से एडीए की ओर से कालिंदीपुरम में समाजवादी जागृति विहार आवास योजना एवं 20 करोड़ की लागत वाली अफोर्डेबल हाउसिंग नीति के तहत सृजन विहार आवास योजना।
ये रहीं 3 अरब की वो योजनाएं, जिन्हें अखिलेश ने दी हरी झंडी
4 of 12
22.18 करोड़ की लागत से चंद्रशेखर आजाद पार्क एवं पांच करोड़ की लागत से हाथी पार्क का आधुनिकीकरण। 30.93 करोड़ की लागत से सिविल लाइंस में एमजी मार्ग का आधुनिकीकरण।
विज्ञापन
ये रहीं 3 अरब की वो योजनाएं, जिन्हें अखिलेश ने दी हरी झंडी
5 of 12
17 करोड़ की लागत से महर्षि दयानंद मार्ग पर ग्रीन बेल्ट, एलईडी लाइट, साइकिल ट्रैक। 2.50 करोड़ की लागत से कालिंदीपुरम एवं पांच करोड़ की लागत से त्रिवेणीपुरम में बारातघर/सामुदायिक केंद्र।
विज्ञापन
ये रहीं 3 अरब की वो योजनाएं, जिन्हें अखिलेश ने दी हरी झंडी
6 of 12
4 करोड़ की लागत से कालिंदीपुरम में 33/11 केवी, 5 एमबीए क्षमता विद्युत सब स्टेशन। 105 करोड़ की लागत से एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप (विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आवासीय भवन)
विज्ञापन
ये रहीं 3 अरब की वो योजनाएं, जिन्हें अखिलेश ने दी हरी झंडी
7 of 12
16.12 करोड़ की लागत से अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन हाल, जिमनेजियम हॉल एवं सुंदरीकरण। 38.80 करोड़ की लागत से भीरपुर करछना रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी निर्माण।
ये रहीं 3 अरब की वो योजनाएं, जिन्हें अखिलेश ने दी हरी झंडी
8 of 12
इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन- 4.75 करोड़ की लागत से लाजपत राय रोड का चौड़ीकरण, सुंदृढ़ीकरण एवं साइकिल ट्रैक।
ये रहीं 3 अरब की वो योजनाएं, जिन्हें अखिलेश ने दी हरी झंडी
9 of 12
37 लाख की लागत से डीएम कार्यालय परिसर में जन मिलन केंद्र।
ये रहीं 3 अरब की वो योजनाएं, जिन्हें अखिलेश ने दी हरी झंडी
10 of 12
23.02 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदौता, फूलपुर, कोरांव, मांडा, मेजा में निर्मित भवन।
ये रहीं 3 अरब की वो योजनाएं, जिन्हें अखिलेश ने दी हरी झंडी
ये रहीं 3 अरब की वो योजनाएं, जिन्हें अखिलेश ने दी हरी झंडी
12 of 12
नैनी के सड़वा में आयोजित कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव ने मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र सौंपा। इसके पहले उन्होंने अभिनंदन पत्र पढ़ा। इस मौके पर अब्दुल सलमान सहित अन्य नेताओं ने सीएम को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।