फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शतक' बनाकर शून्य पर आउट, ये रहे 6 'अनलकी' कप्तान

विज्ञापन
1 of 9
10 मार्च, 2004 को ब्रैंडन मैकुलम ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की और आज वह अपने करियर का लगातार 100वां टेस्ट मैच (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) खेलने उतरे, लेकिन पहला ही दिन उन्हें गच्चा दे दिया। वह न सिर्फ खुद बल्ले से फ्लॉप रहे बल्कि टीम भी संकट में आ गई है। अपने 100वें मैच में 0 पर आउट होने वाले वे दुनिया के सातवें बल्लेबाज हो गए हैं।
विज्ञापन

'शतक' बनाकर शून्य पर आउट, ये रहे 6 'अनलकी' कप्तान

2 of 9
किसी भी क्रिकेटर का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का होता है और इसके लिए वह काफी मेहनत भी करता है। आज की तारीख में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने के बाद हर क्रिकेटर इस खेल की तीनों विधाओं में अपनी पहचान छोड़ना चाहता है, लेकिन हजारों क्रिकेटरों की जमात में कुछ ही ऐसे हैं जिनका यह सपना पूरा हुआ। उन्हीं में से एक हैं न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम।
विज्ञापन

'शतक' बनाकर शून्य पर आउट, ये रहे 6 'अनलकी' कप्तान

3 of 9
विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम के करियर में आज का दिन बेहद खास था क्योंकि अपने एक दशक से भी लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में वह अपना सौवां टेस्ट मैच (ऑस्ट्रेलिया) खेलने उतरे। वह टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से लगातार 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र क्रिकेटर हो गए हैं। हालांकि अपने इस यादगार मैच में वह 0 पर आउट हो गए।

'शतक' बनाकर शून्य पर आउट, ये रहे 6 'अनलकी' कप्तान

4 of 9
हर क्रिकेटर्स की तरह विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का भी सपना रहा होगा कि वह अपने सौवें टेस्ट को यादगार बनाते हुए एक बड़ी पारी खेलें, लेकिन वह पहले ही दिन टीम की पहली पारी में खाता नहीं खोल सके और 0 पर आउट हो गए। और वह भी बतौर टीम के कप्तान। वह ओवरऑल 14वीं बार और तीसरी बार कप्तान के रूप में टेस्ट में खाता नहीं खोल सके।
विज्ञापन

'शतक' बनाकर शून्य पर आउट, ये रहे 6 'अनलकी' कप्तान

5 of 9
अपने 100वें टेस्ट में 0 पर आउट होने वाले ब्रैंडन मैकुलम दुनिया के इकलौते कप्तान नहीं हैं। उनसे पहले भी 5 ऐसे कप्तान हुए हैं जिन्हें टीम की अगुवाई करते हुए अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन वो खाता नहीं खोल सके। आइए, जानते हैं ऐसे मैकुलम से पहले के उन 6 कप्तानों को जो अपने 100वें टेस्ट में 0 पर ही पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

'शतक' बनाकर शून्य पर आउट, ये रहे 6 'अनलकी' कप्तान

6 of 9
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम से पहले जो 5 कप्तान अपने 100वें सौवें टेस्ट में 0 पर आउट हुए उसमें पांचवें नंबर पर हैं इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक। कुक का रिकॉर्ड अपने 100वें मैच में बेहद खराब रहा। वह मैच की पहली पारी में पहली ही गेंद पर 0 पर आउट हो गए थे।
विज्ञापन

'शतक' बनाकर शून्य पर आउट, ये रहे 6 'अनलकी' कप्तान

7 of 9
ब्रैंडन मैकुलम और एलिस्टर कुक से पहले बतौर कप्तान अपने 100वें टेस्ट में 0 पर आउट होने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 2 कप्तान इस लिस्ट में हैं। ये 2 कप्तान हैं एलन बॉर्डर और मार्क टेलर। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से भी 2 कप्तान अपने खास टेस्ट में 0 पर आउट हो गए। मैकुलम से पहले स्टीफन फ्लेमिंग भी अपने 100वें टेस्ट में खाता नहीं खोल सके थे।

'शतक' बनाकर शून्य पर आउट, ये रहे 6 'अनलकी' कप्तान

8 of 9
टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान अपने सौवें टेस्ट मैच में 0 पर आउट होने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर। उन्होंने उस मैच की पहली पारी में 25 रन बनाए थे लेकिन वह दूसरी पारी में 5 गेंद खेलने के बाद छठी गेंद पर 0 पर आउट हो गए। नवंबर, 1988 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भारत को 136 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

'शतक' बनाकर शून्य पर आउट, ये रहे 6 'अनलकी' कप्तान

9 of 9
कैरेबियाई क्रिकेटर और तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श भी अपने 100वें टेस्ट मैच में 0 पर आउट हो गए थे। हालांकि वह टीम के 11वें नंबर के बल्लेबाज थे यानी की बल्लेबाजी में बेहद फिसड्डी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें