फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'

विज्ञापन
1 of 12
टी-20 और वनडे में बुरी तरह पिटने के बाद टीम इंडिया की टेस्ट में जीत के साथ शानदार वापसी हुई है। भारत ने मोहाली टेस्ट 108 रन से जीता। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा मैच के हीरो रहे।
विज्ञापन

टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'

2 of 12
खराब फॉर्म के कारण वर्ल्ड कप के बाद रविंद्र जडेजा को टीम से बाहर का दरवाजा दिखा दिया गया था। लेकिन मोहाली टेस्ट में वापसी कर उन्होंने टीम को जीत का स्वाद चखाया। उन्होंने मैच में कुल 8 विकेट (पहली पारी में 55 रन देकर 3 विकेट, दूसरी पारी में 21 रन देकर 5 विकेट) झटके।
विज्ञापन

टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'

3 of 12
मोहाली टेस्ट मैच की बात करें तो पहली पारी में भारतीय टीम ने 201 रन बनाए। जबकि मेहमान दक्षिण अफ्रीका टीम 184 पर ढेर हो गई थी। यहां आर अश्विन ने 5 और रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके थे। वहीं अमित मिश्रा के खाते में 2 विकेट आए थे।

टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'

4 of 12
दूसरी पारी में भारत 200 रन ही बना सका। पहली पारी में मुरली विजय ने अर्धशतक ठोंका था तो इस बार चेतेश्वर पुजारा ने फिफ्टी लगाई। विजय दूसरी पारी में पचासा लगाने से मात्र 3 रन से रह गए।

विज्ञापन

टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'

5 of 12
ओपनर शिखर धवन दोनों पारियों में खाता तक नहीं खोल सके। उनके अलावा दोनों पारियों में कप्तान विराट कोहली भी बल्ले से अपनी धमक नहीं दिखा सके। पहली पारी में उन्होंने एक रन बनाया जबकि दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाते हुए 29 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'

6 of 12
मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 218 रनों की जरुरत थी। लेकिन अफ्रीकी टीम मात्र 109 रनों पर ढेर हो गई। भारत की इस शानदार जीत में अविस्मरणीय योगदान गेंदबाजों का रहा। खासकर रविंद्र जडेजा का।

विज्ञापन

टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'

7 of 12
अफ्रीकी टीम की दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने दूसरे ओवर में ही वार्नेन फिलेंडर को एक रन पर चलता किया। यह भारत की पहली सफलता थी।

टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'

8 of 12
अफ्रीकी कप्तान हाशिम अमला रविंद्र जडेजा का दूसरा और भारत का ‌तीसरा शिकार हुए। अमला बिना खाता खोले बोल्ड हुए।

टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'

9 of 12
खतरनाक एबी डीविलियर्स फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा का पहला और टीम का चौथा शिकार हुए।

टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'

10 of 12
दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन का आलम यह रहा कि मेहमान अफ्रीकी टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाए।

टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'

11 of 12
मोहाली में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया 4 मैचों की इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।
विज्ञापन

टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'

12 of 12
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट बंगलोर में 14 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें