भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ती दिखाई देर रही है। सीरीज जीतकर इतिहास रचने की ओर बढ़ रहे भारत के कदम के पीछे विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा नहीं पुछल्ले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
कोहली, पुजारा और रहाणे नहीं इन्होंने दिखाया बल्ले का कमाल
2 of 8
हालांकि पहली पारी में नाबाद शतक लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लेकिन बात यहां भारतीय टीम की दूसरी पारी की हो रही है, जहां दिग्गजों ने अपनी नाकामी दिखाई।
विज्ञापन
कोहली, पुजारा और रहाणे नहीं इन्होंने दिखाया बल्ले का कमाल
3 of 8
चेतेश्वर पुजारा शून्य रन, अजिंक्य रहाणे 4 रन, लोकेश राहुल 2 रन और विराट कोहली 21 रन। ये टीम इंडिया के वे चेहरे हैं जिन्हें मैच विनर कहा जाता है। लेकिन दूसरी पारी में टीम इंडिया के इन दिग्गजों का निजी स्कोर यह रहा।
कोहली, पुजारा और रहाणे नहीं इन्होंने दिखाया बल्ले का कमाल
4 of 8
ये हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली। कहने को तो ये श्रीलंका को उन्ही की धरती में टेस्ट क्रिकेट में हराने वाले दूसरे कप्तान बनने की ओर है। लेकिन बल्ले से इनका योगदान ना के बराबर ही है। कोहली दूसरी पारी में टीम के टॉप 5 लोएस्ट स्कोरर रहे।
विज्ञापन
कोहली, पुजारा और रहाणे नहीं इन्होंने दिखाया बल्ले का कमाल
5 of 8
उधर लंबे समय से बल्ले से संघर्ष कर रहे रोहित शर्मा का बल्ला आखिरकार बोला। उन्होंने न सिर्फ फिफ्टी लगाई बल्कि विराट कोहली और स्टुअर्ट बिन्नी दोनों के साथ 50-50 से ज्यादा रनों की साझेदारी भी पूरी की।
विज्ञापन
कोहली, पुजारा और रहाणे नहीं इन्होंने दिखाया बल्ले का कमाल
6 of 8
हम बात कर रहे हैं, ऐसे बल्लेबाजों की। जिनकी टीम इंडिया में पहचान पहले गेंदबाज के तौर पर है। स्टुअर्ट बिन्नी ने डेब्यू मैच खेल रहे नमन ओझा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। हालांकि वह फिफ्टी बनाने से एक रन से रह गए।
विज्ञापन
कोहली, पुजारा और रहाणे नहीं इन्होंने दिखाया बल्ले का कमाल
7 of 8
भारतीय टीम में स्पिनर की भूमिका निभाने वाले अमित मिश्रा ने पहली पारी में फिफ्टी ठोकी तो दूसरी पारी में 39 रन बनाए। वह रन बनाने के मामले में टीम के कप्तान विराट कोहली से आगे रहे।