फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी सीरीज में जो कोई न कर सका, रहाणे-कोहली ने कर दिखाया

विज्ञापन
1 of 8
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में जो कोई न कर सका, उसे रहाणे और कोहली ने लास्ट चांस में मुमकिन कर दिखाया।

Trending Videos
विज्ञापन

पूरी सीरीज में जो कोई न कर सका, रहाणे-कोहली ने कर दिखाया

2 of 8
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया मजबूत पकड़ बना चुकी है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत 403 रनों की बढ़त बना चुका है। टीम के कप्तान विराट कोहली और अजिंक्‍य रहाणे नाबाद हैं। दोनों ने एक रिकॉर्ड बनाया है जो पूरी टेस्ट सीरीज में नहीं हो सका है।

विज्ञापन

पूरी सीरीज में जो कोई न कर सका, रहाणे-कोहली ने कर दिखाया

3 of 8
इससे पहले हालांकि टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही। दूसरी पारी की शुरूआत में ही पांचवें ओवर में जब टीम का स्कोर 4 रन था, मुरली विजय 3 रन बनाकर तेज गेंदबाज एल्बी मोर्कल का शिकार हुए।

पूरी सीरीज में जो कोई न कर सका, रहाणे-कोहली ने कर दिखाया

4 of 8
पहले झटके से टीम इंडिया को संभलने का मौका मिलने से पहले ही रोहित शर्मा बिना खाता खोले बोल्ड हुए। वह एल्बी मोर्कल का दूसरा शिकार हुए।
विज्ञापन

पूरी सीरीज में जो कोई न कर सका, रहाणे-कोहली ने कर दिखाया

5 of 8
हालांकि इसके बाद शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा ने टीम को थोड़ी राहत दी और तीसरे विकेट के लिए 45 रन और जोड़े। धवन के रूप में टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा। कुछ देर बाद पुजारा आउट हुए।

विज्ञापन

पूरी सीरीज में जो कोई न कर सका, रहाणे-कोहली ने कर दिखाया

6 of 8
अब टीम इंडिया को संभलकर बल्लेबाजी करने की जरूरत थी। कप्तान विराट कोहली और पहली पारी के शतकवीर अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने घुटने नहीं टेके और फिफ्टी ठोकी।
विज्ञापन

पूरी सीरीज में जो कोई न कर सका, रहाणे-कोहली ने कर दिखाया

7 of 8
अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने शतकीय साझेदारी पूरी की। इसमें कोहली और रहाणे की फिफ्टी शामिल है। दोनों के बीच 133 रनों की नाबाद साझेदारी सीरीज की पहली शतकीय साझेदारी थी, इससे पहले इसी मैच की पहली पारी में आठवें विकेट ‌के लिए रहाणे ने आर अश्विन के साथ 98 रनों की साझेदारी पूरी की।
विज्ञापन

पूरी सीरीज में जो कोई न कर सका, रहाणे-कोहली ने कर दिखाया

8 of 8
इसके अलावा अजिंक्य रहाणे इस मैच में अभी तक चार बार साथी क्रिकेटरों के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर चुके हैं। इससे पहले पहली पारी में वह चौथे विकेट के लिए कोहली के साथ (70 रन), सातवें विकेट के लिए रविंद्र जडेजा के साथ (59 रन) और आठवें विकेट के लिए अश्विन के साथ 98 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें