फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधड़ाके के खेल में नहीं लगा एक भी छक्का, छठी बार हुआ ऐसा

Sun, 28 Feb 2016 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टी-20 क्रिकेट को धूमधड़ाके का खेल यानी बल्लेबाजों की ओर से तूफानी बल्लेबाजी करने का मिला चांस कहा जाता है। लेकिन कई बार 20-20 ओवर के मैच में बल्लेबाज बुरी तरह से नाकाम हो जाते हैं और गेंदबाजों के आगे उनकी एक नहीं चलती है। मीरपुर में भारत और पाक के बीच महामुकाबले में कम से कम ऐसा ही हुआ। विराट कोहली (49) ने पाक आक्रमण को न झेला होता तो स्थिति और भी बुरी होती।
विज्ञापन

धूमधड़ाके के खेल में नहीं लगा एक भी छक्का, छठी बार हुआ ऐसा

2 of 6
बल्लेबाजों के खेल में गेंदबाज कभी-कभार ही अपना जौहर दिखा पाते हैं। और उसमें भी दोनों ही टीमों के गेंदबाज कहर बरपाएं ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। 5 साल बाद टीम में लौटे आशीष नेहरा ने पिछले 6 मैचों में पावरप्ले में विकेट लेने के सिलसिले को बनाए हुए हैं तो दोनों टीमों के गेंदबाजों ने इस मैच में बल्लेबाजों पर जबर्दस्त लगाम लगा दिया और एक भी छक्का लगाने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

धूमधड़ाके के खेल में नहीं लगा एक भी छक्का, छठी बार हुआ ऐसा

3 of 6
मीरपुर में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि मैच में बल्लेबाजों का जलवा दिखेगा। उमर अकमल, शाहिद अफरीदी और श्रेजिल खान जैसे पाक के धुरंधर बल्लेबाज तो फ्लॉप हुए ही टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और हार्दिक पांड्या तो अपना खाता भी नहीं खोल सके ऐसे में किसी से मैच में सिक्स (6) लगाने की उम्मीद क्या की जाती। इस मैच में एक भी छक्का नहीं लगा। पहली बार ऐसा हुआ कि भारत के खेले किसी टी-20 मैच में एक भी छक्का नहीं लगा।

धूमधड़ाके के खेल में नहीं लगा एक भी छक्का, छठी बार हुआ ऐसा

4 of 6
किसी टी-20 मैच में छक्का न लगे यह बात हजम नहीं होती, लेकिन मीरपुर में भारत और पाक के बीच मुकाबले में यह घटना घटी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक की टीम 83 रन पर आउट हो गई। उसके सिर्फ 2 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके और बाकी 8 जल्दी-जल्दी आउट हो गए। यही हाल टीम इंडिया का भी रहा उसके 5 विकेट गिरे जिसमें 3 तो खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन

धूमधड़ाके के खेल में नहीं लगा एक भी छक्का, छठी बार हुआ ऐसा

5 of 6
इस मैच में एक भी छक्का नहीं लगा जबकि बल्लेबाजों ने कुल 18 चौके जडे़ थे। 18 में से 8 चौका पाक की ओर से तो भारत की ओर से 10 चौके लगाए गए। हालांकि ऐसा छठी बार हुआ है जब पूरे खेले गए किसी मैच में दोनों टीमों की ओर से एक भी छक्का नहीं लग सका। 6 मैचों में से 4 बार तो टेस्ट मैच खेलने वाली टीमें ही शामिल हैं जबकि 2 बार एसोसिएट टीमों के बीच ऐसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधड़ाके के खेल में नहीं लगा एक भी छक्का, छठी बार हुआ ऐसा

6 of 6
मैच में गेंदबाजों का कहर इस कदर रहा कि 84 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत के 3 बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल सके। मोहम्मद आमिर ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे को 3 गेंदों के अंदर 0 पर पवेलियन भेज दिया। टी-20 में ऐसा पहली बार है जब भारत ने अपने दोनों ओपनर्स पहले ही ओवर में खो दिए थे। जबकि पाक के गेंदबाजों ने टी-20 में दूसरी बार विपक्षी टीम के दोनों ओपनरों को 0 पर वापस भेज दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें