महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान)- 2011 की तरह इस बार भी धोनी वर्ल्ड कप भारत की झोली में डालने को तैयार हैं। धोनी ने कुल 250 वनडे मैचों में 52 से ज्यादा के औसत से 8192 रन बनाए हैं। इसमें 9 शतक और 56 अर्धशतक शामिल है। धोनी का वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर श्रीलंका के खिलाफ 183 रन है।
विज्ञापन
ये हैं वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 15 'महारथी'
2 of 15
विराट कोहली- टीम इंडिया के उपकप्तान। दांए हाथ के बल्लेबाज। वर्ल्ड कप 2011 में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन। कुल 146 वनडे मैचों में 21 शतक और 33 अर्धशतकों की बदौलत कुल 6859 रन। सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन।
विज्ञापन
ये हैं वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 15 'महारथी'
3 of 15
शिखर धवन- बांए हाथ के बल्लेबाज। टीम इंडिया को अच्छी शुरूआत देकर मनोबल बढ़ाने में माहिर। कुल 49 वनडे में कुल 2252 रन। 6 शतक और 11 अर्धशतक भी शामिल। सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रन। (वर्ल्ड कप में पहली बार शामिल)
ये हैं वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 15 'महारथी'
4 of 15
रोहित शर्मा- दाएं हाथ के बल्लेबाज। नवम्बर माह में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में दोहरा शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज। 126 वनडे मैचों में 5 शतक और 23 अर्धशतक, कुल 3752 रन। सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन। (वर्ल्ड कप में पहली बार शामिल)
विज्ञापन
ये हैं वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 15 'महारथी'
5 of 15
आर अश्विन- दांए हाथ ऑफ ब्रेक गेंदबाज और टीम इंडिया के काबिल गेंदबाज। कई बार टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वर्ल्ड कप 2011 में टीम को जीत दिलानें में भूमिका। 87 वनडे मैचों में 119 विकेट झटक चुके हैं।
विज्ञापन
ये हैं वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 15 'महारथी'
6 of 15
सुरेश रैना- कैप्टन कूल धोनी के सबसे भरोसमंद खिलाड़ी। टीम इंडिया में ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते है। बांए हाथ के बल्लेबाज एवं गेंदबाज। 203 वनडे मैचों में 4 शतक और 32 अर्धशतकों की बदौलत कुल 5418 रन। गेंदबाजी में 33 विकेट भी ले चुके हैं।
विज्ञापन
ये हैं वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 15 'महारथी'
7 of 15
इशांत शर्मा- टीम इंडिया इन्हें लम्बू के नाम से पुकारा जाता है। दांये हाथ के तेज गेंदबाज। 75 वनडे मैचों में 106 विकेट ले चुके हैं। (वर्ल्ड कप में पहली बार शामिल)
ये हैं वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 15 'महारथी'
8 of 15
भुवनेश्वर कुमार- टीम इंडिया को शुरूआती ब्रेक थ्रू दिलाने में माहिर भुवनेश्वर कुमार इस बार वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने में सफल हो गए हैं। इन्होंने कुल 42 वनडे मैचों में 44 विकेट लिए है। (वर्ल्ड कप में पहली बार शामिल)
ये हैं वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 15 'महारथी'
9 of 15
मोहम्मद शमी- बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया में बहुत जल्दी अपनी जगह बनाई है। शमी ने कुल 36 वनडे मैचों में 68 विकेट लिए हैं। (वर्ल्ड कप में पहली बार शामिल)
ये हैं वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 15 'महारथी'
10 of 15
उमेश यादव- टीम इंडिया में दांए हाथ के तेज गेंदबाज। कई बार टीम को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इन्होंने कुल 38 वनडे मैचों में 47 विकेट लिए है। (वर्ल्ड कप में पहली बार शामिल)
ये हैं वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 15 'महारथी'
11 of 15
अजिंक्य रहाणे- दांए हाथ के बल्लेबाज। टेस्ट और वनडे दोनों फार्मेट में खुद को साबित कर चुके हैं। 42 वनडे मैचों में 2 शतक और 7 अर्धशतकों की बदौलत कुल 1584 रन। सर्वश्रेष्ठ स्कोर 111 रन। (वर्ल्ड कप में पहली बार शामिल)
ये हैं वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 15 'महारथी'
12 of 15
अक्षर पटेल- आईपीएल-7 में पहली बार चर्चा में आए। दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर गेंदबाज। कुल 9 वनडे मैचों में 14 विकेट। (वर्ल्ड कप में पहली बार शामिल)
ये हैं वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 15 'महारथी'
13 of 15
रवींद्र जडेजा- टीम इंडिया के ऑलराउंडर, बांए हाथ के स्पिनर और बल्लेबाज। चोट के बावजूद उन्हें टीम में लेना चौंकाने वाला निर्णय है। टीम में मिडिल क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरते है। 109 वनडे मैचों में 10 अर्धशतक, कुल 1691 रन और 134 विकेट। सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन। (वर्ल्ड कप में पहली बार शामिल)
ये हैं वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 15 'महारथी'
14 of 15
स्टुअर्ट बिन्नी- टीम इंडिया में इनका नाम चौंकाने वाला नहीं है। ये टीम में संभावित 30 खिलाड़ियों की सूची में थे। बिन्नी ने कई बार खुद को साबित किया है। इन्होंने कुल 6 वनडे मैचों में 9 विकेट लिए है। (वर्ल्ड कप में पहली बार शामिल)
अंबाती रायडू- अंबाती इस बार वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सदस्य चुन लिए गए हैं। हालांकि इन्हें ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अनुभव नहीं है। लेकिन इन्होंने कुल 24 वनडे मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतक की बदौलत कुल 685 रन बनाए हैं। इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 रन नाबाद है। (वर्ल्ड कप में पहली बार शामिल)