त्रिकोणीय सीरीज में भारत बाहर हो चुका है। एक बार फिर खराब बल्लेबाजी के कारण टीम इंडिया को मुंह की खानी पड़ी। टीम के मैच विनर खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक छू नहीं पाए।
विज्ञापन
ऐसे खेलोगे तो कैसे आएगा 'वर्ल्ड कप'
2 of 8
ये हैं टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन। एक नहीं दो नहीं पिछले काफी समय से इनका बल्ला हड़ताल पर है। हांलाकि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में कुछ देर क्रीज में संघर्ष करते हुए नजर भी आए लेकिन बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
ऐसे खेलोगे तो कैसे आएगा 'वर्ल्ड कप'
3 of 8
लगता है कि टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का ध्यान अब क्रिकेट में कम और कहीं और ज्यादा हो गया है। टेस्ट सीरीज की बात छोड़ दे तो पिछले चार वनडे मैचों में वह दहाई तक का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।
ऐसे खेलोगे तो कैसे आएगा 'वर्ल्ड कप'
4 of 8
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सबसे चहेते सुरेश रैना। त्रिकोणीय सीरीज के अन्य मैचों की तरह इस मैच में भी रैना क्रीज पर आए और बिना रन बनाए चले गए।
विज्ञापन
ऐसे खेलोगे तो कैसे आएगा 'वर्ल्ड कप'
5 of 8
इंग्लैंड के खिलाफ इस महत्वपूर्ण मैच में आजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। लेकिन बैटिंग के वक्त वह शुरूआत से ही काफी जल्दी में लग रहे थे, इसीलिए शतक बनाने से पहले ही एक गलत शॉट खेलकर आउट हो गए।
विज्ञापन
ऐसे खेलोगे तो कैसे आएगा 'वर्ल्ड कप'
6 of 8
टेस्ट से संन्यास लेने के बाद वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि वह वर्ल्ड कप के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते है। लेकिन उनकी बल्लेबाजी को देखकर उनकी तैयारियों पर अब प्रश्न उठना लाजमी है।
विज्ञापन
ऐसे खेलोगे तो कैसे आएगा 'वर्ल्ड कप'
7 of 8
टीम इंडिया का यह ऑलराउंडर भले ही बल्लेबाजी में कुछ कमाल नहीं कर पाया हो लेकिन शानदार गेंदबाजी कर स्टुअर्ट बिन्नी ने इंग्लिश बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। बिन्नी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।