फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रहे टीम इंडिया के 4 सफल कप्तान जिन्होंने दिलाई 100 फीसदी जीत

विज्ञापन
1 of 11
भारत और जिम्बाब्वे के बीच एक और वनडे सीरीज 10 जुलाई से शुरू हो रही है। भारत की तुलना में जिम्बाब्वे की टीम को कमतर आंका जाता रहा हो, लेकिन इस अफ्रीकी टीम ने टीम इंडिया को हमेशा से ही कड़ी टक्कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

ये रहे टीम इंडिया के 4 सफल कप्‍तान जिन्होंने दिलाई 100 फीसदी जीत

2 of 11
आज हम आपको दोनों देशों के बीच अब त‌क खेले गए वनडे मुकाबलों में दोनों टीमों की ओर से ऐसे कप्तानों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी टीम को सौ फीसदी परिणाम के साथ जीत दिलाई है। दिलचस्प यह है कि इस लिस्ट में जिम्बाब्वे का भी एक कप्तान है जिसकी कप्तानी में टीम ने भारत को हर बार हराया है।
विज्ञापन

ये रहे टीम इंडिया के 4 सफल कप्‍तान जिन्होंने दिलाई 100 फीसदी जीत

3 of 11
अब बात करते हैं सौ फीसदी जीत का रिकॉर्ड रखने वाले कप्तानों की। शुरुआत टीम इं‌डिया के महान कप्तान कपिल देव से करते हैं। कपिल ने 1983 से लेकर 87 तक चार मैचों में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की अगुवाई की ‌है और सभी चारों मैचों में भारत को जीत भी दिलाई। इस तरह से उनकी हार-जीत का रिकॉर्ड 100 फीसदी बैठता है।

ये रहे टीम इंडिया के 4 सफल कप्‍तान जिन्होंने दिलाई 100 फीसदी जीत

4 of 11
कपिल देव के बाद जिम्बाब्वे के ‌खिलाफ सौ फीसदी जीत के साथ टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं राहुल द्रविड़। द्रविड़ ने इस अफ्रीकी टीम के ‌खिलाफ 2 मैचों में कप्तानी की और दोनों में ही जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

ये रहे टीम इंडिया के 4 सफल कप्‍तान जिन्होंने दिलाई 100 फीसदी जीत

5 of 11
भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे मैचों में सौ फीसदी जीत का रिकॉर्ड रखने वाले कप्तानों की सूची में जिम्बाब्वे का भी एक कप्तान है। इस कप्तान का नाम है एल्टन ‌चिगुंबुरा। ‌चिगुंबुरा ने 2010 में सुरेश रैना की अगुवाई में जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय सीरीज खेलने आई टीम इंडिया को 2 मैचों में हराया था। उन्‍होंने भारत के खिलाफ 2 मैचों में कप्तानी की और जीत हासिल की।
विज्ञापन

ये रहे टीम इंडिया के 4 सफल कप्‍तान जिन्होंने दिलाई 100 फीसदी जीत

6 of 11
टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तान म‌हेंद्र सिंह धोनी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ महज एक मैच में कप्तानी की है और उसमें जीत दर्ज कराई। दिलचस्‍प यह है कि धोनी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इस साल वर्ल्ड कप के लीग चरण बतौर कप्तान उतरे थे।
विज्ञापन

ये रहे टीम इंडिया के 4 सफल कप्‍तान जिन्होंने दिलाई 100 फीसदी जीत

7 of 11
विराट कोहली भी जिम्बाब्वे के खिलाफ सौ फीसदी जीत का रिकॉर्ड रखने वाले भारतीय कप्तान हैं। बतौर कप्तान उन्होंने 2013 में जिम्बाब्वे का दौरा किया और पांच मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए सभी पांचों मैचों में जीत हासिल की। वह वनडे टीम के नियमित कप्तान नहीं हैं और धोनी की अनुप‌स्थिति में टीम के कप्तान बनते हैं।

ये रहे टीम इंडिया के 4 सफल कप्‍तान जिन्होंने दिलाई 100 फीसदी जीत

8 of 11
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए वनडे मैचों में सौ फीसदी रिजल्ट हासिल करने वाले कप्तानों में विराट कोहली भी शामिल हैं। कोहली ने सबसे ज्यादा 5 मैचों में जीत हासिल करते हुए सौ फीसदी जीत का रिकॉर्ड बनाया। कोहली के अलावा अन्य कप्तानों ने 5 से कम मैचों में कप्तानी की है।

ये रहे टीम इंडिया के 4 सफल कप्‍तान जिन्होंने दिलाई 100 फीसदी जीत

9 of 11
ये तो रहे अपनी-अपनी टीमों को सौ फीसदी जीत का रिकॉर्ड देने वाले कप्तान। दो कप्तान ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी टीम को कई मैचों में जीत दिलाई लेकिन सौ फीसदी जीत का रिकॉर्ड नहीं बना सके। ये दोनों कप्तान टीम इंडिया के हैं।

ये रहे टीम इंडिया के 4 सफल कप्‍तान जिन्होंने दिलाई 100 फीसदी जीत

10 of 11
मोहम्मद अजहरुद्दीन जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में 1992 से 1999 तक 15 वनडे मैचों में कप्तानी की। इन 15 मैचों में भारत को 12 में जीत मिली और 2 में हार। जबकि एक मैच टाई रहा। इस तरह से अजहर की कप्तानी में टीम इंडिया की जीत का औसत रहा 83.33 फीसदी।
विज्ञापन

ये रहे टीम इंडिया के 4 सफल कप्‍तान जिन्होंने दिलाई 100 फीसदी जीत

11 of 11
अजहरुद्दीन के अलावा सौरव गांगुली भी ऐसे कप्तान हैं जो सौ फीसदी जीत के रिकॉर्ड के करीब पहुंचकर भी रिकॉर्ड नहीं बना सके। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2000-2005 तक 20 मैचों में कप्तानी में की जिसमें टीम को 17 में जीत मिली और 3 में हार। इस तरह से जीत-हार का औसत बना 85.00 फीसदी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें