मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित कालका डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ बुधवार को छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। छात्राओं को फोन पर अश्लील बातें करने, फोटो भेजने और उन्हें अपने कमरे में आने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते छात्राओं ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
PICS: अश्लील कॉल पर छात्राओं ने की प्रिंसिपल की जमकर धुनाई
2 of 7
प्रिंसिपल ने जब उनकी बात सुनने से इंकार कर दिया तो छात्राओं ने छात्रों के साथ मिलकर प्रिंसिपल को जमकर पीट दिया। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची परतापुर थाना पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया और प्रिंसिपल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
PICS: अश्लील कॉल पर छात्राओं ने की प्रिंसिपल की जमकर धुनाई
3 of 7
कालका डेंटल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वालीं बीडीएस की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय की छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल बलजीत सिंह होरा बीते कई महीनों से उनका मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहे हैं। छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज टाइम में प्रिंसिपल उन्हें अपने ऑफिस में बुलाते हैं और शाम के बाद हॉस्टल में उनसे देर रात तक फोन पर अश्लील बातें करने को मजबूर करते हैं।
PICS: अश्लील कॉल पर छात्राओं ने की प्रिंसिपल की जमकर धुनाई
4 of 7
छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल उनसे आपत्तिजनक और प्राइवेट फोटो भेजने के लिये दबाव बनाते हैं। इतना ही नहीं, हॉस्टल में लगे सीसी कैमरे से भी छात्राओं के फोटो निकालकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। बुधवार सुबह कुछ छात्रों के साथ छात्राएं प्रिंसिपल बलजीत सिंह होरा के ऑफिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं। बलजीत सिंह ने जब शिकायत सुनने से ही इंकार दिया तो छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
PICS: अश्लील कॉल पर छात्राओं ने की प्रिंसिपल की जमकर धुनाई
5 of 7
आक्रोशित छात्राओं ने छात्रों के साथ मिलकर प्रिंसिपल की जमकर धुनाई कर दी। प्रिंसिपल को किसी तरह से कॉलेज स्टाफ ने छात्रों के बीच से छुड़ाया। प्रिंसिपल की पिटाई करने के बाद छात्र और छात्राओं ने कॉलेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ की। छात्राओं ने कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रिंसिपल को तत्काल हटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
PICS: अश्लील कॉल पर छात्राओं ने की प्रिंसिपल की जमकर धुनाई
6 of 7
छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल उन पर गलत बात मानने का दबाव बनाता है। वह धमकी देता है कि उससे फोन पर अश्लील बात नहीं की तो वह फेल करवा देगा। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में कुछ दिन पहले ही कालका ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन अनिल मल्होत्रा, वाइस प्रिंसिपल सुमित मल्होत्रा समेत को पत्र लिखकर प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई।
PICS: अश्लील कॉल पर छात्राओं ने की प्रिंसिपल की जमकर धुनाई
7 of 7
कॉलेज में हंगामे के बाद छात्र परतापुर थाने पहुंचे। कॉलेज के छात्रों द्वारा तहरीर देने पर एसओ परतापुर ने छात्राओं की तरफ से तहरीर देने को कहा। छात्र जब छात्राओं को लाने कॉलेज पहुंचे तो वाइस प्रिंसिपल सुमित मल्होत्रा ने छात्राओं को बाहर नहीं निकलने दिया और हॉस्टल में ही कैद कर दिया।