वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हो रहा है। माना जाता है कि यहां मैदान की सीमा रेखा अन्य देशों से बड़ी होती हैं लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके सामने यह बाउंड्री छोटी साबित हो सकती हैं। तेज गेंदबाजों के माकूल पिचों पर रफ्तार के कुछ सौदागर भी खुद को साबित करने के लिए बेताब हैं। तो डालते हैं कुछ इन्हीं सितारों पर नजर...
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2015 में इन 10 'सितारों' पर होगी सबकी नजर
2 of 11
कुमार संगकारा : इस बार के वर्ल्ड कप में सबसे अनुभवी खिलाड़ी कुमार संगकारा का यह अंतिम वर्ल्ड कप है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार से भी अधिक रन अपने नाम कर चुके 37 वर्षीय संगकारा में अभी भी 21 वर्षीय खिलाड़ी से कहीं अधिक फुर्ती है। लंबे समय से संगकारा श्रीलंकाई वनडे टीम में मध्यक्रम की रीढ़ बने हुए हैं। किसी भी मुश्किल परिस्थिति से निकालने की कला में निपुण संगकारा पर इस बार टीम का पूरा दारोमदार होगा।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2015 में इन 10 'सितारों' पर होगी सबकी नजर
3 of 11
अहमद शहजाद : पाकिस्तान का यह युवा ओपनर लंबे समय से टीम की उम्मीदों पर खड़ा उतरता रहा है। शुरुआत में धीमी शुरुआत के बाद गेंदबाजों को अपने वश में करने की कला यह बखूबी जानते हैं। हालांकि उपमहाद्वीपों की पिच पर शॉर्ट पिच गेंद इनकी कमजोरी भी रही है। शहजाद तेज गति से रन चुराने के लिए तो नहीं जाने जाते हैं लेकिन एक छोड़ पर डटे रह कर टीम के लिए बड़ी बड़ी साझेदारियां करना इनकी सबसे बड़ी खासियत है।
वर्ल्ड कप 2015 में इन 10 'सितारों' पर होगी सबकी नजर
4 of 11
एबी डीविलियर्स : कुछ दिन पहले ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलयर्स ने क्रिकेट की एक अलग शैली का इजाद कर दिया है। आश्चर्यजनक रूप से विकेट के पीछे भी छक्का मारने और ऑफ साइड से बाहर जाती गेंद को हवाई रास्ते में लेग साइड में सीमा रेखा के बाहर मारने की कला फिलहाल केवल इनमें है। इनकी इस कला का तोड़ निकालना गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2015 में इन 10 'सितारों' पर होगी सबकी नजर
5 of 11
ब्रैंडन मैककुलम : न्यूजीलैंड का यह बल्लेबाज परिस्थिति के हिसाब से किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में महारत रखता है। खासकर घरेलू मैदान पर किसी भी टीम के लिए इस विकेटकीपर बल्लेबाज से पार पाना आसान नहीं होगा। मैककुलम के लंबे लंबे शॉट्स के सामने कई बार बाउंड्री लाइन छोटी पर जाती है। पिछले कुछ समय से जिस रफ्तार से यह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे तो यही लगता है कि इस बार इनका डंका जमकर बजेगा।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2015 में इन 10 'सितारों' पर होगी सबकी नजर
6 of 11
विराट कोहली : दूसरी बार वर्ल्ड कप में खेलने को तैयार कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में दिखा दिया है कि वह यहां की उछाल लेती पिचों पर भी रन बनाने की महारथ रखते हैं। वनडे में टीम इंडिया की मध्यक्रम के रीढ़ बन चुके कोहली के लिए हालांकि त्रिकोणीय सीरीज में शुरुआत अच्छी नहीं रही है लेकिन भविष्य के इस कप्तान ने अगर एक बार लय हासिल कर ली तो फिर टीम इंडिया को खिताब की रक्षा करने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2015 में इन 10 'सितारों' पर होगी सबकी नजर
7 of 11
जोए रूट : दुबले पतले कदकाठी का मासूम सा दिखने वाला यह अंग्रेज बल्लेबाज पिच पर चतुराई से रन चुराने में माहिर है। कई मौकों पर टीम को मुश्किल से निकालकर जीत दिला चुके रूट पर टूर्नामेंट में इंग्लैंड का काफी दारोमदार होगा। पहली बार टूर्नामेंट में शिरकत करने जा रहे रूट साझेदारी तोड़ने के लिए भी कुख्यात हैं।
वर्ल्ड कप 2015 में इन 10 'सितारों' पर होगी सबकी नजर
8 of 11
डेविड वार्नर : पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की रीढ़ बन चुके इस विस्फोटक बल्लेबाज पर टूर्नामेंट में टीम को सधी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। चाहे टेस्ट हा या वनडे या फिर टी-20, हर प्रारूप में एक ही लय में बल्लेबाजी करने में माहिर वार्नर पहली बार वर्ल्ड कप में अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं।
वर्ल्ड कप 2015 में इन 10 'सितारों' पर होगी सबकी नजर
9 of 11
ग्लेन मैक्सवेल : ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस युवा ऑलराउंडर को वर्ल्ड का तो अनुभव नहीं है लेकिन दुनिया के कई अनुभवियों को चौंकाने के लिए तैयार है। टी-20 क्रिकेट का यह उपयोगी खिलाड़ी पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में भी अपना लोहा मनवा चुका है। किसी भी गेंदबाजी का बखिया उधेड़ने में माहिर मैक्सवेल अपनी घूमती गेंद से बल्लेबाजों को चौंकाने में भी महारत रखते हैं।
वर्ल्ड कप 2015 में इन 10 'सितारों' पर होगी सबकी नजर
10 of 11
डेरेन सैमी : वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर के नाम अब तक हालांकि ऐसी कोई बड़ी पारी तो दर्ज नहीं है लेकिन छोटी ही सही, कई मौकों पर उपयोगी पारी खेल इन्होंने टीम को जीत दिलाई है। किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में महारथ रखने के साथ ही सैमी मध्यम गति के माहिर गेंदबाज भी हैं।
वर्ल्ड कप 2015 में इन 10 'सितारों' पर होगी सबकी नजर
11 of 11
क्रिस गेल: क्रिस गेल का उपनाम अगर ‘साइलेंट किलर’ रख दिया जाए तो शायद यह ज्यादा उपयुक्त रहेगा। मैदान पर सबसे शांत दिखने वाला वेस्टइंडीज का यह ओपनर जिस अंदाज में गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटता है उससे दिग्गज गेंदबाज भी इनके सामने थर्राते नजर आने लगते हैं।