साल 2015 अब गुजरने को है अब सभी नए साल का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। गुजरता साल जैसा भी रहा हो अब यह जल्द इतिहास बन जाएगा। अब सभी की नजर इस पर है कि अगला साल कैसा रहेगा। नए साल को लेकर आइए एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के उन 7 बड़े क्रिकेटर्स पर जिनके भविष्य पर सभी की निगाहें होंगी।
विज्ञापन
किसके लिए कैसा रहेगा साल 2016, 7 क्रिकेटर्स पर एक नजर
2 of 8
शुरुआत, टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से करते हैं। अगला साल उनके करियर के लिए बेहद खास होगा क्योंकि यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी साल साबित हो सकता है। उनका प्रदर्शन जिस तरह से है उससे नहीं लगता कि वो ज्यादा समय के लिए टीम इंडिया में बने रहेंगे। जब उनकी टीम में जगह नहीं होगी तो कप्तानी का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
किसके लिए कैसा रहेगा साल 2016, 7 क्रिकेटर्स पर एक नजर
3 of 8
टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए यह साल सुखियोंभरा साबित हो सकती है क्योंकि 2016 में वह टीम इंडिया के तीनों प्रारूपों के कप्तान बन सकते हैं। वह टेस्ट टीम के कप्तान हैं ही साथ ही अगले साल उनके वनडे और टी-20 के कप्तान बनने की संभावना है। हालांकि यह सब कुछ धोनी के टी-20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन पर निर्भर करता है।
किसके लिए कैसा रहेगा साल 2016, 7 क्रिकेटर्स पर एक नजर
4 of 8
टीम इंडिया के तेज मोहम्मद शमी इसी साल फरवरी-मार्च में वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे और उसके बाद से वह लगातार मैदान से दूर रहे थे। अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए उन्हें वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम में फिर से शामिल किया गया है। उम्मीद है कि फिट होकर मैदान पर वह अपना पुराना जलवा दिखा सकते हैं और तेज गेंदबाजी को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
किसके लिए कैसा रहेगा साल 2016, 7 क्रिकेटर्स पर एक नजर
5 of 8
धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह अगले साल की शुरुआत टीम इंडिया में वापसी के साथ करेंगे। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टी-20 में लौटे हैं। वह वनडे टीम में वापसी का टिकट नहीं पाने से बेहद दुखी है और उनके साथ-साथ प्रशंसकों को उम्मीद है कि अगले साल वह वनडे टीम में भी लौटेंगे और कई धमाकेदार पारियां खेलेंगे। इसी साल वह शादी भी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
किसके लिए कैसा रहेगा साल 2016, 7 क्रिकेटर्स पर एक नजर
6 of 8
सुरेश रैना जिन्होंने इस साल वर्ल्ड कप के बाद प्रियंका चौधरी के साथ शादी की लेकिन इसके बाद उनका बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर सका और वे साल के अंत में टीम से बाहर कर दिए गए। रैना को उम्मीद है कि अगले साल फिर से उनका बल्ला चलेगा और फिर से नीली जर्सी के साथ मैदान पर उतर सकेंगे।
विज्ञापन
किसके लिए कैसा रहेगा साल 2016, 7 क्रिकेटर्स पर एक नजर
7 of 8
फिरकी गेंदबाज अश्विन के लिए साल 2015 बेहद शानदार रहा। इस साल टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने ढेरों रिकॉर्ड बनाए। उम्मीद है कि वह अगले साल भी कई कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे।
किसके लिए कैसा रहेगा साल 2016, 7 क्रिकेटर्स पर एक नजर
8 of 8
वर्ल्ड कप के बाद खराब फॉर्म के कारण टीम इंडिया से बाहर किए जाने के कुछ महीने के ही अंदर उन्होंने फिर से टीम इंडिया में वापसी की और वह भी जोरदार अंदाज में। सबकी नजर इस पर होगी कि 2016 में वह अपने इस जलवे को जारी रख पाते हैं या नहीं। टी-20 वर्ल्ड कप में भी उन पर नजर होगी।