फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले 'सुपरस्टार' बल्लेबाज के 13 रिकॉर्ड, जिन्हें नहीं जानते होंगे!

विज्ञापन
1 of 15
सुनील मनोहर गावस्कर आज 10 जुलाई को 65 साल के हो गए। उन्होंने अपने जीवन के 66वें वसंत में प्रवेश कर लिया है। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर गजब का रहा है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह दुनिया के प्रतिष्ठित कमेंट्रेटर बने। आज के समय में गावस्कर के एक-एक बयान को उभरते क्रिकेटरों के लिए टिप्स जैसा माना जाता है। उनके जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

पहले 'सुपरस्टार' बल्लेबाज के 13 रिकॉर्ड, जिन्हें न‌हीं जानते होंगे!

2 of 15
सुनील गावस्कर को भारतीय क्रिकेट टीम का पहला सुपर स्टार बल्लेबाज कहा जा सकता है। उन्होंने दुनियाभर में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। वह गजब के बल्लेबाज रहे हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर मार्च 1971 से लेकर नवंबर 1987 तक रहा। इस दौरान उन्होंने 125 टेस्ट और 108 वनडे मैच खेले। उनके 66वें वर्षगांठ के अवसर पर आपको बताने जा रहे हैं उनके बल्ले से निकले 13 ऐसे रिकॉर्ड जो उस समय किसी भी बल्लेबाज के लिए बना पाना आसान नहीं था।
विज्ञापन

पहले 'सुपरस्टार' बल्लेबाज के 13 रिकॉर्ड, जिन्हें न‌हीं जानते होंगे!

3 of 15
सुनील गावस्कर ने टेस्ट करियर में 34 शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जो लगभग 20 साल तक कायम रहा। उन्होंने अपना 34वां शतक 1986 में कानपुर में लगाया। बाद में सचिन तेंदुलकर ने 2005 में उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

पहले 'सुपरस्टार' बल्लेबाज के 13 रिकॉर्ड, जिन्हें न‌हीं जानते होंगे!

4 of 15
लिटिल मास्टर के नाम से विख्यात सुनील गावस्कर दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले दस हजार रनों के आंकड़े को छुआ था।
विज्ञापन

पहले 'सुपरस्टार' बल्लेबाज के 13 रिकॉर्ड, जिन्हें न‌हीं जानते होंगे!

5 of 15
सुनील गावस्कर बेजोड़ बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खूंखार कहे जाने वाले गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए खूब रन बनाए हैं। वह एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने रिकॉर्ड चार बार एक कैलेंडर वर्ष में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
विज्ञापन

पहले 'सुपरस्टार' बल्लेबाज के 13 रिकॉर्ड, जिन्हें न‌हीं जानते होंगे!

6 of 15
टीम इंडिया के कप्तान रहे सुनील गावस्कर रिकॉर्ड पांच बार किसी एक टेस्ट मैच की खेली गई दोनों पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
विज्ञापन

पहले 'सुपरस्टार' बल्लेबाज के 13 रिकॉर्ड, जिन्हें न‌हीं जानते होंगे!

7 of 15
एक अनोखा रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के करियर से जुड़ा हुआ है और यह है कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की 58 पारियों में सबसे बड़ी पारी खेली यानी उस पारी के सर्वोच्च स्कोरर रहे।

पहले 'सुपरस्टार' बल्लेबाज के 13 रिकॉर्ड, जिन्हें न‌हीं जानते होंगे!

8 of 15
सुनील गावस्कर दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो मैदानों पर लगातार सबसे ज्यादा बार शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। सनी ने पोर्ट ऑफ स्‍पेन और वानखेडे स्टेडियम में लगातार चार शतक जमाने का कारनामा किया।

पहले 'सुपरस्टार' बल्लेबाज के 13 रिकॉर्ड, जिन्हें न‌हीं जानते होंगे!

9 of 15
सुनील गावस्कर क्रीज पर एक बड़े साझीदार भी रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 18 जोड़ियों के साथ 58 बार शतकीय साझेदारी की है।

पहले 'सुपरस्टार' बल्लेबाज के 13 रिकॉर्ड, जिन्हें न‌हीं जानते होंगे!

10 of 15
मुंबई में रहने वाले छोटे कद के सुनील गावस्कर के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। इन्हीं में से एक रिकॉर्ड यह भी है कि उन्होंने लगातार दो बार तीन पारियों में शतक लगाए।

पहले 'सुपरस्टार' बल्लेबाज के 13 रिकॉर्ड, जिन्हें न‌हीं जानते होंगे!

11 of 15
सनी के नाम से विख्यात सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उस समय जमकर बल्लेबाजी की जब इस टीम का क्रिकेट में दबदबा था। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 13 शतक और 2749 रन बनाए। यह कैरेबियाई के खिलाफ सबसे ज्‍यादा शतक और सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आज तक कायम है।

पहले 'सुपरस्टार' बल्लेबाज के 13 रिकॉर्ड, जिन्हें न‌हीं जानते होंगे!

12 of 15
सुनील गावस्कर मैदान पर चतुर क्षेत्ररक्षक भी थे। विकेटकीपर को छोड़ दिया जाए तो टेस्ट क्रिकेट में कैच लपकने के मामले में शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय क्षेत्ररक्षक थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 108 कैच लपके हैं।

पहले 'सुपरस्टार' बल्लेबाज के 13 रिकॉर्ड, जिन्हें न‌हीं जानते होंगे!

13 of 15
सुनील गावस्कर ने टेस्ट के अलावा वनडे क्रिकेट में भी बड़ी पारियां खेली हैं। उन्होंने अपने करियर में 108 वनडे मैचों 3092 रन बनाए हैं जिस दौरान एक शतक और 27 अर्धशतक भी लगे हैं। उन्होंने करियर का एकमात्र शतक अपने अंतिम वनडे से एक मैच पहले ही लगाया था। 31 अक्टूबर, 1987 को नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 103 रनों की पारी खेली थी।

पहले 'सुपरस्टार' बल्लेबाज के 13 रिकॉर्ड, जिन्हें न‌हीं जानते होंगे!

14 of 15
सुनील गावस्कर पूर्ण रूप से टेस्ट बल्लेबाज थे लेकिन वनडे में भी उनका करियर लंबे समय तक रहा। अपने वनडे करियर में उन्होंने 18 छक्के जड़े, जिसमें पहला छक्का अपने पहले ही मैच में लगाया था जो 13 जुलाई, 1974 को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था।
विज्ञापन

पहले 'सुपरस्टार' बल्लेबाज के 13 रिकॉर्ड, जिन्हें न‌हीं जानते होंगे!

15 of 15
सुनील गावस्कर के नाम वर्ल्ड कप में एक ऐसा रिकॉर्ड भी है जो शायद ही कभी टूटे। उन्होंने पहले वनडे वर्ल्ड कप में 7 जून, 1975 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में भारतीय पारी की शुरु‌आत करने आए और अंत तक नाबाद रहे। 60-60 ओवर के इस मुकाबले में उन्होंने 174 गेंद खेल डाली और इस दौरान उन्होंने बनाए नाबाद 36 रन। वनडे में इतनी धीमी पारी आज के युग में कोई क्रिकेटर नहीं खेलना चाहेगा। उनकी यह पारी विवादों में भी रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें