फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच से एक दिन पहले पैदा हुए थे अश्विन

विज्ञापन
1 of 11
टीम इंडिया के शीर्ष फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का आज जन्मदिन है। आज वह पूरे 29 साल के हो गए हैं। 17 सितंबर, 1986 को तत्कालीन मद्रास में जन्में अश्विन उस ऐतिहासिक मैच के गवाह बने जो उनके जन्म के एक दिन बाद उन्हीं की धरती पर खेला गया। (फोटो- टि्वटर से)
विज्ञापन

उस ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच से एक दिन पहले पैदा हुए थे अश्विन

2 of 11
टेस्ट इतिहास में आज तक सिर्फ दो ही टेस्ट मैच टाई पर खत्म हुआ। यह मैच चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया जो 5 दिन तक बेहद रोमांचक रहा और अंत टाई पर जाकर हुआ। अश्विन के जन्म के एक दिन बाद यह मैच शुरू हुआ और टाई उनके जन्म के छठे दिन हुआ। पहला टाई टेस्ट 1960 में ब्रिसबेन में खेला गया था।
विज्ञापन

उस ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच से एक दिन पहले पैदा हुए थे अश्विन

3 of 11
टीम इंडिया के ऑफ सि्पनर आर अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार अंदाज में एंट्री की थी। उन्होंने चेन्नई की सड़कों पर खूब क्रिकेट खेली और टेनिस बॉल को अंगुलियों में फंसाकर सोडुकू बॉल डाला करते थे जिसने उनकी पहचान हर ओर बना दी।

उस ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच से एक दिन पहले पैदा हुए थे अश्विन

4 of 11
आर अश्विन ने क्रिकेट में पहचान इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए बनाई। वह जल्द ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चहेते गेंदबाज बन गए। आईपीएल से ही उनका रास्ता अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए खुला।
विज्ञापन

उस ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच से एक दिन पहले पैदा हुए थे अश्विन

5 of 11
2011 में अश्विन ने अनुभवी फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह को पीछे छोड़ते हुए भारत की वनडे टीम में जगह बना ली। इसके बाद वह टीम इंडिया के आक्रमण के मुख्य हथियार ही बन गए।
विज्ञापन

उस ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच से एक दिन पहले पैदा हुए थे अश्विन

6 of 11
वनडे क्रिकेट में अश्विन के शानदार प्रदर्शन ने टेस्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कराया और क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप टेस्ट में भी एंट्री हो गई। अपने पहले ही मैच में ही उन्होंने कमाल कर दिया और कुल 9 विकेट झटक लिए। नरेंद्र हिरवानी के बाद किसी भारतीय की यह सबसे बेजोड़ शुरुआत है।
विज्ञापन

उस ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच से एक दिन पहले पैदा हुए थे अश्विन

7 of 11
आर अश्विन ने 2011 में खेले अपने टेस्ट सीरीज में कुल 22 विकेट झटके। साथ ही शानदार शतक भी ठोंक दिया। यह सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई थी।

उस ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच से एक दिन पहले पैदा हुए थे अश्विन

8 of 11
अश्विन का टेस्ट करियर बेहद शानदार रहा है। अब तक खेले सिर्फ 28 मैचों में उन्होंने 12 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट निकाले हैं। उनके खाते में 145 टेस्ट विकेट हैं। जबकि 99 वनडे से 139 और 26 टी-20 मैचों से 25 विकेट निकाले हैं। उनके खाते में कुल 309 अंतरराष्ट्रीय विकेट हो गए हैं।

उस ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच से एक दिन पहले पैदा हुए थे अश्विन

9 of 11
दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 और 100 विकेट (18 टेस्ट मैच) लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी हैं। वह श्रीलंका के अजंथा मेंडिस के अलावा कैरम बॉल डालने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।

उस ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच से एक दिन पहले पैदा हुए थे अश्विन

10 of 11
आर अश्विन ने 2011 में मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शतक लगाने के अलावा 9 विकेट भी झटके। एक टेस्ट मैच में शतक और 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के चौथे क्रिकेटर बने। हालांकि वह ऐसा करने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन

उस ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच से एक दिन पहले पैदा हुए थे अश्विन

11 of 11
आर अश्विन ने टेस्ट में 28 मैचों में 12 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है, लेकिन वह वनडे और टी-20 में एक बार भी किसी मैच में 5 विकेट नहीं झटक सके हैं। वनडे में उन्होंने 99 और टी-20 में 26 मैच खेल लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें